विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रांची में करवाया जा रहा था धर्मांतरण, दो महिलाएं हिरासत में

By Alok ShahiEdited By:
Published: Sun, 31 Mar 2019 08:13 AM (IST)Updated: Sun, 31 Mar 2019 02:51 PM (IST)

Conversion in Ranchi. रांची के वार्ड नंबर 19 की पार्षद रोशनी खलखो के घर के बगल में दो महिलाएं धर्मांतरण ...और पढ़ें

रांची में करवाया जा रहा था धर्मांतरण, दो महिलाएं हिरासत में
रांची में करवाया जा रहा था धर्मांतरण, दो महिलाएं हिरासत में

रांची, राज्य ब्यूरो। लालपुर थाना क्षेत्र के नगरा टोली में शनिवार रात शहर के बीचोबीच सरना धर्म से ईसाई धर्म में परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। यह सब वार्ड नंबर 19 की पार्षद रोशनी खलखो के घर के बगल में चल रहा था। पार्षद ने जैसे ही अपने घर के बाहर दूसरे धर्म के प्रार्थना की आवाज सुनीं तो मुहल्ले की महिलाओं के साथ वहां पहुंचीं। वहां दो महिलाएं प्रार्थना करवा रही थीं। सभी झूम रही थीं। 

इस मामले में पार्षद व उनके सहयोगियों ने धर्मांतरण करवाने के आरोप में करीना कुजूर व सुकरो मुंडा को पकड़ा। इन लोगों को लालपुर पुलिस के हवाले किया गया है। सुकरो मुंडा इटकी व करीना कुजूर नगड़ी की रहने वाली है। दोनों के पास से धार्मिक पुस्तक की बरामदगी हुई है। घटना शनिवार की रात करीब आठ से साढ़े आठ बजे के बीच की है। पार्षद रोशनी खलखो ने बताया कि वे अपने आसपास की महिलाओं के साथ घर के बाहर खड़ी होकर बातचीत कर रही थी।

इसी दौरान प्रार्थना सभा की आवाज सुनकर चौक गईं। वह अपने बगल में रहने वाले परिवार के घर पहुंच गईं, जहां उन्होंने धर्मांतरण का दृश्य देखा। धर्मांतरण की शिकार किमी मुंडा व उसकी गोतनी सुमित्रा प्रार्थना में झूम रही थीं। रोशनी ने जब धर्मांतरण की जानकारी लेने की कोशिश की तो दोनों आरोपित महिलाएं मेहमान के घर आने की बात कही। तलाशी में उनके पास से धार्मिक पुस्तक मिली। 

रोशनी ने बताया कि उन्होंने सबसे पहले केंद्रीय सरना समिति के कार्यकारी अध्यक्ष बबलू मुंडा को इसकी सूचना दी। सूचना पर लालपुर पुलिस भी पहुंची और धर्मांतरण कराने वाली दोनों महिलाएं और धर्मांतरण करवा रहीं दोनों महिलाओं को लेकर थाने आई। थाने में आरएसएस के भैरव सिंह व अन्य धर्मों के प्रतिनिधि भी पहुंचे थे। वे धर्मांतरण करवाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर रहे थे। 

धर्मांतरण करवा रही किमी मुंडा की मौसी है आरोपित सुकरो
धर्मांतरण करवा रही किमी मुंडा ने बताया कि जिस सुकरो मुंडा को हिरासत में लिया गया है, वह उसकी अपनी मौसी है। सुकरो पहले सरना धर्म से थी, बाद में उसने इसाई धर्म अपना लिया है। दूसरी महिला करीना कुजूर कौन है, यह किमी को नहीं पता। लालपुर थाने में किमी धर्मांतरण की बात पर मुकर गई। उसने कहा कि उसकी मौसी सुकरो मुंडा व करीना कुजूर अपनी पूजा कर रही थी। उसका धर्मांतरण से कोई लेना-देना नहीं है। 

आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई की मांग, लालपुर थाने में लिखित शिकायत
लालपुर के नगरा टोली निवासी सुजीत उरांव ने लालपुर थाने में लिखित शिकायत की है। विरोध करनेवालों में रोशनी खलखो के साथ सीता खलखो, सुमन लिंडा, लक्ष्मी मुंडा, नीलू कच्छप, नंदिया खलखो आदि थी। सुजीत ने कहा कि  धर्मांतरण करवाने वालों पर कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न होने पाये।

धर्म परिवर्तन की कोशिश के लिए कांग्रेस और जेएमएम जिम्मेदार
भाजपा के राज्यसभा सदस्य समीर उरांव ने रांची में धर्म परिवर्तन की कोशिश के लिए कांग्रेस और जेएमएम को जिम्मेदार ठहराया है । समीर ने कहा कि वोट के लिए अनुसूचित जनजातियों को आर्थिक प्रलोभन दिया जा रहा है। धर्मांतरण के मामले में उन्होंने सरकार से कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें : कांके के युवक ने कोकर की युवती से रचाई शादी, मां ने कहा-जबरन कराया धर्मांतरण