विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आसमान से बरसी आग, लू लगने से दो की मौत; आठ बेहोश

By Sachin MishraEdited By:
Published: Tue, 06 Jun 2017 09:49 AM (IST)

कुछ स्थानों पर शाम में मौसम थोड़ा खुशनुमा होने के कारण लोगों ने राहत की सांस ली।

आसमान से बरसी आग, लू लगने से दो की मौत; आठ बेहोश
आसमान से बरसी आग, लू लगने से दो की मौत; आठ बेहोश

जेएनएन, रांची। रविवार की तरह सोमवार को भी दिनभर आसमान से आग बरसती रही। हालांकि शाम में कुछ जिलों में हल्की बारिश ने थोड़ी राहत जरूर दी, लेकिन भीषण गर्मी के दौरान लू लगने से दो लोगों की मौत हो गई और आठ लोग बेहोश हो गए। बोकारो के जरीडीह प्रखंड के रजवार टोला निवासी 40 वर्षीय संजय रजक की लू लगने से मौत हो गई तो जमशेदपुर के सुंदरनगर में युवक उपेंद्र महतो की लू लगने से मौत हो गई। जमशेदपुर में भीषण गर्मी में आठ लोग बेहोश हो गए।

राज्य के कुछ जिलों में अधिकतम तापमान में सोमवार को थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। गढ़वा का पारा रविवार को जहां 46.5 डिग्री था वहीं सोमवार को 46 डिग्री। राजधानी रांची का पारा रविवार को 43 डिग्री था वह गिरकर सोमवार को 41.8 पर आ गया। यही हाल अन्य जिलों का भी रहा। पारा में नाममात्र की गिरावट से कोई फर्क नहीं पड़ा लोग गर्मी में झुलसते रहे।

कुछ स्थानों पर शाम में मौसम थोड़ा खुशनुमा होने के कारण लोगों ने राहत की सांस ली। जमशेदपुर में भीषण गर्मी में बेहोश होनेवालों में अलकबीर पॉलीटेक्निक कॉलेज का छात्र सिमल किस्कू, महिला परवीन खातून (18), रवि कुमार, रामनाथ और एक अन्य के अलावा पुलिस लाइन में सहायक पुलिस पद के लिए चल रही बहाली में तीन युवक गुरुचरण सरदार (23), सुंदर हांसदा (24) व दिनेश टुडू (24) शामिल हैं।

स्थान अधिकतम न्यूनतम

गढ़वा 46.0 29.0

रांची : 41.8 27.2

जमशेदपुर 38.2 30.2

मेदिनीनगर 45.6 30.7

लोहरदगा 40.5 26.0

हजारीबाग 41.0 25.0

गोड्डा 40 28

चतरा 41 27

सिमडेगा 42 26

---

यह भी पढ़ेंः उफ ये गर्मीः रांची में गर्मी का 51 साल का रिकॉर्ड टूटा

यह भी पढ़ेंः रांची में महिलाओं से छेड़खानी पर बवाल, कई पुलिसकर्मी घायल