Move to Jagran APP

दो साइबर अपराधियों को पुलिस ने दबोचा

रांची : पिस्का मोड़ स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा से अवैध निकासी मामले में साइबर थाना की पुलिस ने दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। ये हैं- सिरीप हेम्ब्रम और पंकज मेहता। इनलोगों ने पूछताछ में कई जानकारियां दी हैं। इसके अलावा कई मामलों में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Mar 2018 01:34 AM (IST)Updated: Sun, 25 Mar 2018 01:34 AM (IST)
दो साइबर अपराधियों को पुलिस ने दबोचा
दो साइबर अपराधियों को पुलिस ने दबोचा

रांची : पिस्का मोड़ स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा से अवैध निकासी मामले में साइबर थाना की पुलिस ने दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। ये हैं- सिरीप हेम्ब्रम और पंकज मेहता। इनलोगों ने पूछताछ में कई जानकारियां दी हैं। इसके अलावा कई मामलों में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया है। दोनों को साइबर थाना की पुलिस ने बीते रात सुखदेवनगर इलाके में छापेमारी कर पकड़ा है। गिरफ्तार सिरीप हेम्ब्रम पूर्वी सिंहभूम के पोटका थाना अंतर्गत कलिका गांव का रहने वाला है। पंकज मेहता सुखदेवनगर के लाल साहब गली का रहने वाला है। सिरीप पर 13 लाख, जबकि पंकज पर 1.50 लाख अवैध निकासी का आरोप है। छापामारी टीम में इंस्पेक्टर राजीव रंजन, श्याम कुमार साहू, नकुल कुमार महतो शामिल थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.