परंपरा के साथ फैशन बन रहा है आदिवासी आभूषण
ारखंड के लोगों को अपनी संस्कृति और परंपरा से काफी प्रेम है। इसकी अपनी भी पहचान बनी हुई है।
जागरण संवाददता, रांची : झारखंड के लोगों को अपनी संस्कृति और परंपरा से काफी प्रेम है। इसकी झलक लोगों के पहनावे और खाने-पीने में साफ नजर आती है। लोग भले ही कपड़े वेस्टर्न पहने मगर उनके आभूषण पारंपरिक होते हैं। ये उन्हें फंकी लुक देता है। रांची के युवा इस फ्यूजन को अपनाकर स्मार्ट लुक पा रहे हैं। ये आभूषण सोने के अलावा चांदी और आर्टिफिशियल मेटल में भी मार्केट में उपलब्ध हैं।
मार्केट में गले की हंसली, कंठी, लटकनियां, छूटा, हयकल, बंधन हार, तागली, साकली मुरकी, कान में बाली, झुमके और कर्णफूल, हाथों में चूड़ा, कंगना आदि की मांग काफी ज्यादा है। इसके साथ ही बालों के लिए कई प्रकार के चूड़े भी उपलब्ध हैं। युवाओं में जींस के साथ एक पैर की पायल (एंकलेट) भी चलन में है। इसके साथ ही नाक के नोज पीस से लेकर पैर के रिग तक लोग पारंपरिक डिजाइन में पसंद कर रहे हैं। लाइट क्वालिटी के आभूषणों को पार्टी वियर के साथ पसंद किया जा रहा है
स्टाइलिस्ट और मेकअप एक्सपर्ट खुशबू बताती हैं कि आदिवासी आभूषणों में लाइट क्वालिटी के आभूषणों को पार्टी वियर के साथ पंसद किया जा रहा है।
मोती जड़े और सोने के लंबे कई लेयर वाले हार लंबे ब्लैक ड्रेस के साथ पहनें, ये आपको रॉयल लुक देती हैं। इसे किसी भी विशेष अवसर के लिए पहनना चाहिए। वेस्टर्न कपड़ों के साथ छोटी झुमकी या छोटे कान के लटकन बहुत जंचते हैं। वहीं कॉलेज जाने वाली छात्राएं स्पेशल लुक के लिए शॉर्ट जींस या रिप्ड जींस के साथ एक या दोनों पैर में पतली पायल पहन सकती हैं। ये उन्हें कुल लुक भी देता है। शुद्ध चादी के पायल औपचारिक और अनौपचारिक दोनों अवसरों पर पहने जा सकते हैं। पारंपरिक चोकर को वेस्टर्न कपड़े के साथ पहनें, खासकर हीरा जड़े चोकर को डीप नेक या ऑफ शोल्डर काले रंग की ड्रेस के साथ पहनें। इससे आपको बोल्ड लुक मिलेगा। खुशबू बताती हैं कि लड़कियों में नोज पिन आज कल काफी लोकप्रिय हो रहा है। वेस्टन कपड़ों पर ये आकर्षक झारखंडी लुक देते हैं।