Move to Jagran APP

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 5 अफसरों का तबादला, सुनील वर्णवाल राजस्व पर्षद में सदस्य बने

Jharkhand. अजय सिंह कार्मिक विनय चौबे नगर विकास सचिव बने। कार्मिक विभाग ने शुक्रवार की शाम इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 15 Feb 2020 09:46 AM (IST)Updated: Sat, 15 Feb 2020 05:14 PM (IST)
भारतीय प्रशासनिक सेवा के 5 अफसरों का तबादला, सुनील वर्णवाल राजस्व पर्षद में सदस्य बने

रांची, राज्य ब्यूरो। राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के पांच अफसरों का तबादला कर दिया है। कार्मिक विभाग ने शुक्रवार की शाम इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी। जारी अधिसूचना के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के प्रधान सचिव रहे सुनील कुमार वर्णवाल को राजस्व पर्षद में अपर सदस्य बनाया गया है। अजय कुमार सिंह कार्मिक व विनय चौबे को नगर विकास सचिव बनाया गया है।

loksabha election banner

कौन कहां गए

  • अजय कुमार सिंह : प्रधान सचिव कार्मिक प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग। इन्हें मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग का भी अतिरिक्त प्रभार।
  • सुनील कुमार वर्णवाल : अपर सदस्य, राजस्व पर्षद, झारखंड।
  • विनय कुमार चौबे : सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग। ये जुडको के प्रबंध निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे।
  • प्रशांत कुमार : सचिव ग्रामीण विकास के अतिरिक्त झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद के परीक्षा नियंत्रक भी होंगे।
  • राम लखन गुप्ता : विशेष सचिव, योजना सह वित्त विभाग।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.