स्थानांतरण 12 डीएसपी का, मूवमेंट आर्डर सिर्फ 11 का निकला
झारखंड में डीएसपी रैंक के अधिकारियों के तबादले में लगातार अंतिम समय में बदल रहा निर्णय
राज्य ब्यूरो, रांची : राज्य में डीएसपी रैंक के अधिकारियों के साथ इन दिनों अजीबो-गरीब घटनाएं घट रही हैं। पहले ट्रांसफर होता है, फिर कुछ ही घंटे में रद हो जाता है, फिर ट्रांसफर की नई सूची जारी हो जाती है। अब एक नया मामला सामने आया है। गत 22 अक्टूबर को गृह विभाग से 12 डीएसपी के स्थानांतरण-पदस्थापन की अधिसूचना जारी हुई थी। पांच दिन तक उनके मूवमेंट आर्डर पर पुलिस मुख्यालय ने विचार नहीं किया। छठे दिन मूवमेंट आर्डर जारी भी हुआ तो सिर्फ 11 डीएसपी का। जिस एक डीएसपी का मूवमेंट आर्डर नहीं निकला, उनका नाम उमेश प्रसाद सिंह है। वे वर्तमान में एसआइआरबी-1 दुमका के डीएसपी हैं और उनका स्थानांतरण एसडीपीओ जरमुंडी के पद पर हुआ था, लेकिन जारी मूवमेंट आर्डर में उनका नाम ही नहीं है।
----------------
सिर्फ इनका जारी हुआ मूवमेंट आर्डर :
- नवनीत एंथनी हेम्ब्रम : डीएसपी जैप वन से एसडीपीओ महेशपुर, पाकुड़।
- बबन सिंह : डीएसपी आइआरबी-1 जामताड़ा से डीएसपी यातायात जमशेदपुर।
- अनिल सिंह : डीएसपी आइआरबी-5 गुमला से एसडीपीओ गिरिडीह।
- कामेश्वर कुमार सिंह : डीएसपी मुख्यालय गोड्डा से एसडीपीओ महगामा।
- विकास पांडेय : डीएसपी जैप वन रांची से एसडीपीओ टंडवा।
- केदार नाथ राम : डीएसपी जैप-4 बोकारो से डीएसपी मुख्यालय चतरा।
- अविनाश कुमार : डीएसपी जैप-2 टाटीसिलवे से एसडीपीओ चतरा।
- आनंद मोहन सिंह : डीएसपी प्रशासन पुलिस उप महानिरीक्षक कार्यालय चाईबासा से एसडीपीओ गोड्डा।
- बैजनाथ प्रसाद : डीएसपी एसीबी से डीएसपी पाकुड़।
- अजित कुमार विमल : डीएसपी कोतवाली रांची से एसडीपीओ पाकुड़।
- निशा मुर्मू : डीएसपी जैप-10 होटवार से एसडीपीओ बाघमारा, धनबाद।
--------------