Move to Jagran APP

Top Ranchi News of the Day, 7th July 2019, नदी महोत्सव, धौनी का जन्मदिन, लालू की किडनी, ग्राम प्रधान की हत्या, वंदे भारत

Top Ranchi News of the Day 7th July 2019. पढ़ें रविवार शाम पांच बजे तक की रांची की टॉप 5 खबरें। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 07 Jul 2019 05:57 PM (IST)Updated: Sun, 07 Jul 2019 05:58 PM (IST)
Top Ranchi News of the Day, 7th July 2019, नदी महोत्सव, धौनी का जन्मदिन, लालू की किडनी, ग्राम प्रधान की हत्या, वंदे भारत

रांची, जेएनएन। Top Ranchi News of the day 7th July 2019  - रविवार शाम पांच बजे तक की रांची की टॉप 5 खबरें। पूरे राज्‍य में नदी महोत्‍सव के तहत पौधरोपण किया जा रहा है। आज सात जुलाई को क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी का जन्‍मदिन मनाया जा रहा है। लालू की किडनी से प्रोटीन लीक हो रहा है। कोचांग में ग्राम प्रधान की हत्‍या कर दी गई है। वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन चलाने के लिए पटरी अनुकूल नहीं है। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया पौधरोपण

राज्य में नदी महोत्सव के तहत पौधरोपण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रांची में जुमार नदी के किनारे पौधा लगाया। सरकार के जल शक्ति अभियान के तहत जल संरक्षण के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए वन एवं पर्यावरण विभाग की पहल पर नदी महोत्सव अभियान पूरे राज्य में चलाया जा रहा है। इस महती अभियान में राज्य के 24 जिला, 44 नदी तट, 64 स्थान, 244 किमी क्षेत्र और 8.25 लाख पौधरोपण एक माह में होगा। सीएम ने इस दौरान प्रदेश के लोगों से इस अभियान में शामिल होकर एक-एक पौधा जरूर लगाने और सप्ताह में एक दिन श्रमदान करने की अपील की है।

धौनी के जन्मदिन पर रांची में जोरदार जश्न

भारत को दो-दो वर्ल्‍ड कप का खिताब दिलाने वाले भारतीय क्रिकेट के मैजिक मैन महेंद्र सिंह धौनी का आज सात जुलाई को जन्मदिन है। इस अवसर पर उनके शहर रांची में लोगों ने जश्न मनाया। हरमू में क्रिकेट प्रशंसकों ने बच्चों के साथ केक काटकर माही का जन्मदिन मनाया। उधर, वल्र्ड कप क्रिकेट खेल रहे धौनी ने इंग्लैंड में टीम के साथियों के जन्मदिन मनाया। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ट्वीट कर धोनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। अपने हेलीकॉप्टर शॉट के दम पर देश-दुनिया में अमिट पहचान कायम करने वाले धौनी की प्रशंसा आइसीसी ने भी की है। शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल द्वारा जारी एक वीडियो में उन्हें निर्विवाद रूप से विरासत के तौर पर उदृत किया गया है। लिखा- धोनी सिर्फ एक नाम नहीं, लाखों लोगों के प्रेरणास्रोत हैं।

लालू की किडनी से लीक हो रहा प्रोटीन

रिम्स में भर्ती चारा घोटाला मामले के सजायाफ्ता लालू प्रसाद की किडनी से लगातार प्रोटीन लीक हो रहा है। इससे बचने के लिए उन्हें रोज चार-चार अंडे दिए जा रहे हैं। अपनी गंभीर बीमारियों का इलाज करा रहे लालू की एक किडनी फिलहाल 50 प्रतिशत तक काम नहीं कर रही है। ऐसे में उनके सेवादारों को डायट के साथ जर्दी हटाकर कम से कम चार अंडा प्रतिदिन देने की सख्त ताकीद की गई है। उनके डॉक्टर डीके झा ने कहा कि उन्हें बारिश के मौसम में अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा गया है। खाने-पीने के लिहाज से ताजा भोजन करने की हिदायत दी गई है।

कोचांग में पत्थलगड़ी के अगुआ रहे ग्राम प्रधान की हत्या

खूंटी के कोचांग में पत्थलगड़ी के नाम पर लोगों की भावनाएं भड़काकर पुलिस-प्रशासन-सरकार और कानून को चुनौती देने वाले देशद्रोहियों में से एक सुखराम सुखराम मुंडा की शनिवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। कोचांग का ग्राम प्रधान सुखराम मुंडा पत्थलगड़ी मामले में नामजद था और पुलिस व सरकार के सख्त रुख के बाद भूमिगत हो गया था। इस बीच कांग्रेस के खूंटी लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी कालीचरण मुंडा मृतक के परिजनों से मिले। उन्होंने पुलिस को जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। मृतक सुखराम का एक भाई इंजीनियर व दूसरा सूचना विभाग में कार्यरत है।

वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन के लिए तैयार नहीं ट्रैक

रांची से हावड़ा के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस अर्थात ट्रेन-18 के परिचालन के लिए रेल की पटरी उपयुक्त नहीं है। इस ट्रेन की स्पीड लगभग 150 किमी. प्रति घंटा है, जो रेलवे की वर्तमान पटरी पर संभव नहीं है। फिलहाल रांची व हटिया से खुलने वाली राजधानी एक्सप्रेस, शताब्दी व जनशताब्दी एक्सप्रेस समेत कई एक्सप्रेस ट्रेनों की अधिकतम स्पीड 110 किमी. प्रति घंटा है। रांची रेल मंडल के अधिकारियों को भी यह जानकारी नहीं है कि रेल मंत्रालय ने दक्षिण-पूर्व रेलवे मुख्यालय को ट्रेन-18 से संबंधित कोई प्रस्ताव भेजा है। रांची रेल मंडल के अधिकारियों की मानें तो रांची-हावड़ा के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन वर्तमान हालात में संभव नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.