Move to Jagran APP

Top Ranchi News of the Day, 7th April 2020, ओड़िशा की युवती, इतिहास के शिक्षक, मर रहे कबूतर व कौअे, लॉकडाउन के उल्‍लंघन पर एफआइआर, विदेशियों की तलाश तेज

Top Ranchi News of the Day 7th April 2020. पढ़ें मंगलवार शाम पांच बजे तक की रांची की टॉप 5 खबरें। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 07 Apr 2020 05:03 PM (IST)Updated: Tue, 07 Apr 2020 05:03 PM (IST)
Top Ranchi News of the Day, 7th April 2020, ओड़िशा की युवती, इतिहास के शिक्षक, मर रहे कबूतर व कौअे, लॉकडाउन के उल्‍लंघन पर एफआइआर, विदेशियों की तलाश तेज
Top Ranchi News of the Day, 7th April 2020, ओड़िशा की युवती, इतिहास के शिक्षक, मर रहे कबूतर व कौअे, लॉकडाउन के उल्‍लंघन पर एफआइआर, विदेशियों की तलाश तेज

रांची, जेएनएन। Top Ranchi News of the Day 7th April 2020 - मंगलवार शाम पांच बजे तक की रांची की टॉप 5 खबरें। लाॅकडाउन के कारण रांची में फंसी ओडि़शा की एक युवती को रांची डीसी की मदद से राशन सामग्री मिली। झारखंड में इतिहास के शिक्षकों की नियुक्ति का रास्‍ता साफ हो गया है। पिजन पॉक्‍स के कारण रांची में पिछले कुछ दिनों से कबूतर और कौअे मर रहे हैं। लॉकडाउन के उल्‍लंघन पर राजधानी रांची में आठ थानों में 13 एफआइआर दर्ज किए गए हैं। रांची समेत झारखंड के कई जिलों में विदेशी नागरिकों की तलाश तेज हो गई है। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।

loksabha election banner

लॉकडाउन में रांची में फंसी राउरकेला की युवती, ट्विटर पर मांगी मदद

कोरोना वायरस काे लेकर लाॅकडाउन की स्थिति में कई लोग परेशान हैं। ओडि़शा के राउरकेला की एक युवती लॉकडाउन के कारण रांची में फंस गई है। उसके पास राशन की सामग्री भी नहीं है। इस हालात में उसने ट्विटर पर मदद मांगी। रांची में वह एक निजी कंपनी में काम करती है। कंपनी की ओर से वेतन न मिलने के कारण वह अपने लिए राशन सामग्री भी उपलब्‍ध नहीं कर पा रही थी। डिप्टी मेयर ने बताया कि युवती सुष्मिता साहू ने अपनी परेशानी को लेकर डीसी को ट्वीट किया था। उसे राशन उपलब्ध कराया गया है।

झारखंड में इतिहास के शिक्षकों की नियुक्ति का रास्ता हुआ साफ

झारखंड में अब इतिहास के शिक्षकों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। झारखंड हाई कोर्ट ने मंगलवार को इतिहास विषय को लेकर विज्ञापन को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। अदालत ने एकल पीठ के आदेश को बरकरार रखते हुए कहा कि कोर्ट का आदेश सही है। सुनवाई के दौरान जेपीएससी की ओर से कहा गया था कि उन्होंने विज्ञापन जारी कर इतिहास से स्नातक और इतिहास से पोस्ट ग्रेजुएट की अहर्ता रखने वालों को ही नियुक्ति में आवेदन के लिए अनुमति प्रदान की थी।

पिजन पॉक्‍स बीमारी ने रांची में दी दस्तक, कबूतर और कौआ मर रहे

कोरोना महामारी के बीच रांची में पिजन पॉक्स नाम की बीमारी ने दस्तक दे दी है। इस बीमारी से रांची के अलग-अलग भागों में पिछले दो-तीन दिनों से बड़ी संख्या में कबूतर मरे मिले हैं। कई स्थानों पर बीमारी से पीडि़त कबूतर भी पाए गए हैं। कबूतरों से दूसरे पक्षियों में भी इस बीमारी के फैलने की आशंका जताई जा रही है। राजधानी रांची के कुछ हिस्सों में पूर्व में बर्ड फ्लू फैलने की पुष्टि हो चुकी है। इधर, मंगलवार काे रांची के कोकर में कई कौअे मृत पाए गए। ये कौअे पिजन पॉक्‍स से मरे या फिर बर्ड फ्लू से, इसका पता अभी नहीं चल सका है।

लॉकडाउन के उल्लंघन पर रांची के 8 थानों में 13 FIR

कोरोना महामारी की स्थिति में बार-बार चेतावनी के बाद भी लोग घर से बाहर निकल रहे हैं और लॉकडाउन का उल्‍लंघर कर रहे हैं। इसको लेकर रांची के आठ थानों में 13 एफआइआर दर्ज किए गए हैं। इनमें हिदपीढ़ी थाना में तीन, जगन्नाथपुर में दो, एयरपोर्ट ओपी में एक, सदर थाना में दो, अरगोड़ा थाना में दो, लालपुर थाना में एक, लोअर बाजार थाना में एक व चुटिया थाना में एक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार भी किया है। वहीं हिंदपीढ़ी थाना पुलिस ने एक बाइक को भी जब्त किया है।

झारखंड के कई जिलों में छिपे हो सकते हैं विदेशी, तलाश हुई तेज

रांची सहित झारखंड के छह जिलों में अभी भी कई विदेशी नागरिक स्क्वायड टीम की नजर से बचे हो सकते हैं। इनमें रांची के अलावा धनबाद, बोकारो, कोडरमा, देवघर तथा गोड्डा शामिल हैं। गृह विभाग ने इन सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को इन विदेशी नागरिकों की सूची सौंपते हुए उनकी जांच कराने का आदेश दिया है। स्वास्थ्य सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने कहा है कि सत्यापन के बाद यदि उनके जिले में विदेशी नागरिक मिलते हैं तो उन्हें अविलंब क्वारेंटाइन किया जाए। साथ ही उनके कोरोना संक्रमण के संदिग्ध पाए जाने पर निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत उनके सैंपल की जांच कराई जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.