Move to Jagran APP

Top Ranchi News of the Day, 3rd July 2019, भाजपा की बैठक, साइबर अपराधी, तेजस्विनी योजना, अफसरों की अंधेरगर्दी, अर्बन नक्सल

Top Ranchi News of the Day 3rd July 2019. पढ़ें बुधवार शाम पांच बजे तक की रांची की टॉप 5 खबरें। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 03 Jul 2019 05:56 PM (IST)Updated: Wed, 03 Jul 2019 06:22 PM (IST)
Top Ranchi News of the Day, 3rd July 2019, भाजपा की बैठक, साइबर अपराधी, तेजस्विनी योजना, अफसरों की अंधेरगर्दी, अर्बन नक्सल
Top Ranchi News of the Day, 3rd July 2019, भाजपा की बैठक, साइबर अपराधी, तेजस्विनी योजना, अफसरों की अंधेरगर्दी, अर्बन नक्सल
रांची, जेएनएन। Top Ranchi News of the day 3rd July 2019  - बुधवार शाम पांच बजे तक की रांची की टॉप 5 खबरें। भाजपा की बैठक में विधायकों को 50 हजार नए सदस्य बनाने का मिला टास्‍क। रांची में दो साइबर अपराधी गिरफ्तार। किशोरियों को सशक्‍त बनाने के लिए 12 हजार तेजस्विनी क्लब का गठन होगा। विद्युत बोर्ड में विज्ञापन के बहाली के विपरीत ज्‍यादा पदों पर बहाली की गई। नक्‍सलियों को मदद पहुंचाने के आरोप‍ में बोकारो के नौ लोगों पर देशद्रोह का मुकदमा चलेगा। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।
भाजपा विधायकों को बनाने होंगे 50 हजार नए सदस्य
भाजपा अगले चार महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जुट गई है। इसके लिए पार्टी ने अपने विधायकों को 50 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया है। रांची में बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में हुई बैठक में विधायकों को इस बाबत टास्क मिले। पार्टी का सदस्यता अभियान छह जुलाई से शुरू हो रहा है। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बैठक में कहा कि सभी विधायक पूरी लगन से सदस्यता अभियान में योगदान दें।
रांची में दो साइबर अपराधी धराए, 20 फर्जी सिम व 5 मोबाइल बरामद
राजधानी रांची में बुधवार को पुलिस ने दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 20 पेटीएम कार्ड, 20 फर्जी सिम, 5 मोबाइल और नगद 15000 रुपये बरामद किए गए हैं। रांची एसएसपी अनीश गुप्ता ने प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। साइबर अपराधी लोगों से एनी डेस्क एप डाउनलोड करवा कर रिमोट कंट्रोल के जरिये खाते से रुपये उड़ा लेते थे। रांची के कांके रोड के रहने वाले व्यवसायी सत्येंद्र किशोर से अपराधियों ने ठगी की थी।
राज्य में 12 हजार तेजस्विनी क्लब का होगा गठन
झारखंड के किशोरियों को सशक्त करने के लिए सरकार तेजस्विनी योजना चला रही है। आज तीन जुलाई से राज्य के 17 जिलों में इस योजना के तहत 12 हजार तेजस्विनी क्लब का गठन किया जाएगा। पोषण मिशन के महानिदेशक डीके सक्सेना ने बताया कि इससे 10 लाख किशोरियों व युवतियों को जोडऩे की तैयारी है। एक क्लब से 20 आंगनबाड़ी केंद्र जुड़ेंगे। प्रत्येक क्लब में 40 सदस्य होंगे। चार मॉड्यूल पर क्लब होगा।
विद्युत बोर्ड में अफसरों ने मचाई अंधेरगर्दी
झारखंड विद्युत बोर्ड में घालमेल का एक नया मामला सामने आया है। इसमें अधिकारियों ने तमाम नियमों और राज्य विद्युत बोर्ड द्वारा निकाले गए बहाली के विज्ञापन के विपरीत काफी ज्यादा पदों पर बहाली कर ली। मामले की जांच पदाधिकारियों ने इसे ओवर एप्वाइंटमेंट (अधिकाई नियुक्ति) का मामला बताते हुए सबको हटाने की अनुशंसा की है। जांच कमेटी के अध्यक्ष अपर पुलिस महानिदेशक ए नटराजन ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि नियुक्तियां निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप नहीं की गई थी।
अर्बन नक्सल: नौ मददगारों पर देशद्रोह का मुकदमा
बोकारो के नौ लोगों पर कुख्यात नक्सली अजय महतो व उसके दस्ते को विस्फोटक पहुंचाने का आरोप में देशद्रोह का मुकदमा चलाने की अनुशंसा की गई है। इसका खुलासा गिरफ्तार विनय मोदी के स्वीकारोक्ति बयान से हुआ था। यह पहली बार होगा जब नक्सल मामले में देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होगा। जिन लोगों पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने की अनुशंसा की गई है, उनमें बोकारो निवासी उमाशंकर प्रसाद, अभिषेक राज, विनय मोदी, राजेश प्रसाद, सुनील मोदी, देवव्रत, राजेश मोदी, विनोद मोदी व चालक शामिल हैं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.