Move to Jagran APP

Top Ranchi News of the Day, 2nd July 2019, विमान रद्द, कैबिनेट का फैसला, हाई कोर्ट, जगन्नाथ मेला, युवक की हत्या

Top Ranchi News of the Day 2nd July 2019. पढ़ें मंगलवार शाम पांच बजे तक की रांची की टॉप 5 खबरें। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 02 Jul 2019 06:31 PM (IST)Updated: Tue, 02 Jul 2019 08:04 PM (IST)
Top Ranchi News of the Day, 2nd July 2019, विमान रद्द, कैबिनेट का फैसला, हाई कोर्ट, जगन्नाथ मेला, युवक की हत्या
Top Ranchi News of the Day, 2nd July 2019, विमान रद्द, कैबिनेट का फैसला, हाई कोर्ट, जगन्नाथ मेला, युवक की हत्या

रांची, जेएनएन। Top Ranchi News of the day 2nd July 2019  - मंगलवार शाम पांच बजे तक की रांची की टॉप 5 खबरें। बारिश और खराब मौसम के कारण रांची से मुंबई की कई उड़ाने रद्द की गई। कैबिनेट ने 14 प्रस्‍तावों काे मंजूरी दी। हाई कोर्ट ने अलकतरा घोटाले में एलसीआर मांगा। जगन्‍नाथ रथ मेेले में सीसीटीवी से होगी निगरानी। आधी रात को एक युवक की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।
बारिश और मौसम के कारण रांची से मुंबई की चार फ्लाइट रद

loksabha election banner

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बारिश और मौसम खराब रहने के कारण रांची से मुंबई और मुंबई से रांची की कई उड़ानें रद्द कर दी गई है। हालांकि एक-दो विमानों को समय बदल कर उड़ाया जा रहा है। विमानों के रद्द होने और उसके समय में परिवर्तन से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रांची से मुंबई जाने वाले गो एयरवेज के विमान को रद्द कर दिया गया। दूसरी ओर मुंबई से रांची आने वाले इंडिगो के विमान को अपने निर्धारित समय सुबह आठ बजे रांची पहुंचना था। लेकिन मौसम खराब होने के कारण उसे रद्द कर दिया गया। इसके अलावा इंडिगो के एक अन्य विमान के समय पर फेरबदल किया गया है।
मेडिकल कॉलेजों में संविदा पर नियुक्त होंगे प्रोफेसर
झारखंड के मेडिकल कॉलेजों में संविदा पर प्रोफेसर नियुक्त किए जाएंगे। राज्य में स्थापित नई कंपनियों से खरीदारी के लिए प्रोक्योरमेंट पॉलिसी में संशोधन किया गया है। झारखंड कैबिनेट की बैठक में इन फैसलों पर मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री रघुवर दास की अध्यक्षता में हुई बैठक में कुल 14 प्रस्तावों पर मुहर लगी। राज्य में पीएमसीएच, एमजीएम, दुमका, पलामू और हजारीबाग मेडिकल कॉलेज हैं। इसके अलावा कैबिनेट ने कोडरमा और देवघर के लिए दो महत्वपूर्ण सड़कों को स्वीकृति दी है। बैठक में तय किया गया कि विधानसभा का मानसून सत्र 22 जुलाई से 26 जुलाई तक चलेगा।

हाई कोर्ट ने अलकतरा घोटाले में निचली अदालत से एलसीआर मांगा

झारखंड हाई कोर्ट ने अलकतरा घोटाला मामले में निचली अदालत से एलसीआर (लोवर कोर्ट रिकॉर्ड) मांगा है। हाई कोर्ट ने मंगलवार को पूर्व मंत्री इलियास हुसैन की अपील याचिका पर सुनवाई के दौरान एलसीआर की मांग की। बता दें कि बिहार सरकार में मंत्री रहे इलियास हुसैन को अलकतरा घोटाले में सीबीआइ कोर्ट ने पांच साल की सजा सुनाई है। दूसरी ओर, झारखंड हाई कोर्ट में ही नलिन सोरेन मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने एसीबी से केस डायरी की मांग की। साथ ही निचली अदालत से केस के स्टेटस रिपोर्ट की मांग की। बीज और खाद की खरीद के मामले में पूर्व कृषि मंत्री नलिन सोरेन आरोपित हैं।

जगन्नाथपुर रथयात्रा मेले में सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे से होगी सुरक्षा

रांची में लगने वाले प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ रथयात्रा मेले की सुरक्षा इस बार सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे से की जाएगी। इस कड़ी में मंगलवार को रांची एसएसपी ने मेला स्थल का निरीक्षण किया। एसएसपी ने मंगलवार को मेले में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों का परीक्षण किया। मेले के दौरान यहां अतिरिक्त पुलिसकर्मी और पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जा रही है। वहीं ट्रैफिक पोस्ट और मुख्य मंदिर से मौसीबाड़ी तक भी सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया जा रहा है। मेले में 2,000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जाएगा।

रांची में युवक की गोली मारकर हत्या

राजधानी रांची के जगन्नाथपुर इलाके में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक के सिर में गोली मारी गई है। सोमवार रात के करीब 12.30 बजे बीच सड़क पर युवक की लाश पड़ी थी। मृतक युवक लखन यादव बताया जा रहा है जो पास के ही कदम खटाल इलाका का रहने वाला था। वह ऑटो चालक था, भाड़े का टेंपो चलाता था। रात में तीन चार सहयोगियों के साथ उसके शराब पीने की बात कही जा रही है। पीने के बाद घर जाने के क्रम में उसे गोली मारी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.