Move to Jagran APP

Top Ranchi News of the Day, 23rd March 2020, लागू नहीं होगा एनआरसी, लॉकडाउन आदेश हवा में, खिचड़ी केंद्र पर मुफ्त भोजन, कई विमानें रद्द, 12 से 3 तक हाई कोर्ट

Top Ranchi News of the Day 23rd March 2020. पढ़ें सोमवार शाम पांच बजे तक की रांची की टॉप 5 खबरें। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 23 Mar 2020 05:34 PM (IST)Updated: Mon, 23 Mar 2020 05:34 PM (IST)
Top Ranchi News of the Day, 23rd March 2020, लागू नहीं होगा एनआरसी, लॉकडाउन आदेश हवा में, खिचड़ी केंद्र पर मुफ्त भोजन, कई विमानें रद्द, 12 से 3 तक हाई कोर्ट

रांची, जेएनएन। Top Ranchi News of the Day 23rd March 2020 - सोमवार शाम पांच बजे तक की रांची की टॉप 5 खबरें। राज्य में एनपीआर कानून लागू नहीं करने का प्रस्ताव झारखंड विधानसभा में सोमवार को पास कर दिया गया। झारखंड में राजधानी रांची सहित कई इलाकों में लॉकडाउन का सरकार का आदेश आम जनता नहीं मान रही है। राज्य में बाहर से आने वाले लोगों के लिए खिचड़ी केंद्रों पर मुफ्त में भोजन मिलेगा। रांची आने वाली कई विमानों को रद कर दिया गया है। झारखंड हाई कोर्ट दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक ही चलेगा। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।

loksabha election banner

झारखंड में लागू नहीं होगा एनपीआर-एनआरसी, प्रस्ताव पास

झारखंड में एनआरसी-एनपीआर कानून लागू नहीं होगा। सोमवार को झारखंड विधानसभा ने इसे लागू नहीं करने का प्रस्ताव पास कर दिया है। इसके साथ ही बजट सत्र में आगे के लिए सदन की कार्यवाही भी अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई है। स्पीकर की अध्यक्षता में सोमवार को कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में कोरोना वायरस की विभीषिका को देखते हुए सदन को स्थगित करने का निर्णय लिया गया। इससे पूर्व सुबह झारखंड विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद मात्र 5 मिनट तक चली। कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए विधानसभा में सदस्?यों व कर्मियों के बीच मास्क बांटे गए।

रांची में लॉक डाउन का आदेश हवा में, जुर्म कर रहे लोग

कोरोना वायरस से निपटने के लिए सरकार द्वारा किए गए लॉक डाउन की घोषणा का झारखंड में पालन नहीं किया जा रहा है। लोग-बाग अपने घरों से बाहर घूम रहे हैं। जनजीवन आम दिनों की तरह नजर आ रहा है। कोरोना वायरस से निपटने के लिए यह शुभ संकेत नहीं है। राज्य के विभिन्न हिस्सों से आ रही सूचना के अनुसार लोग अपने घरों से निकल कर सड़कों पर हैं। लॉक डाउन की स्थिति में अपने घरों में रहकर खुद को बचाएं और अपनों को बचाएं। रांची में जनता कफ्र्यू के दूसरे दिन सोमवार को शहर में लॉकडाउन का मजाक उड़ाया जा रहा है। सरकार व प्रशासन के आदेश की खूब अनदेखी हो रही। प्रशासन का इसपर कोई नियंत्रण नजऱ नही आ रहा।

झारखंड में खिचड़ी केंद्रों पर मुफ्त मिल रहा भरपेट भोजन

झारखंड में कोरोना वायरस से निपटने के लिए सरकार द्वारा लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है। इस दौरान राज्य में बाहर से आने वाले लोगों को भोजन की दिक्कत न हो, इसके लिए सरकार ने बड़ी पहल की है। झारखंड में 350 से अधिक खिचड़ी केंद्रों का संचालन होगा। यहां सभी जरूरतमंदों को मुफ्त में भोजन मिलेगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य की जनता से अपील करते हुए कहा है कि हर परिस्थिति में हम साथ खड़े हैं। जल्द ही निबंधित असंगठित मजदूरों/कामगारों के लिए सहायता राशि जारी की जाएगी।

झारखंड लॉकडाउन को लेकर दिल्ली-बेंगलुरु की कई विमानें रद्द

कोरोना वायरस से निपटने के लिए झारखंड सरकार ने 31 मार्च तक पूरे राज्य में लॉकडाउन लागू कर दिया है। इसे देखते हुए सोमवार को दिल्ली और बेंगलुरु से रांची आने वाले गो एयर के तीन विमान तथा बेंगलुरु से रांची आने वाले एक विमान को रद्द कर दिया गया। इसी तरह रांची से दिल्ली तथा बेंगलुरु जाने वाले गो एयर के चार विमानों को भी रद्द कर दिया गया। इंडिगो के रांची-दिल्ली-रांची विमान भी रद्द कर दिया गया है। राज्य में ट्रेन और बस परिचालन पहले ही बंद कर दिया गया है।

12 से 3 बजे तक ही चलेगा झारखंड हाई कोर्ट

कोरोना वायरस को लेकर झारखंड शटडाउन की घोषणा के मद्देनजर झारखंड हाई कोर्ट अब 12 बजे से 3 बजे तक चलेगा। इस दौरान अति महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई होगी। हाई कोर्ट में एक खंडपीठ और दो एकलपीठ बैठेगी। वीसी के जरिए सुनवाई होगी। सोमवार को चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन ने इस बाबत निर्देश जारी किया है। इधर, राज्य के वकील सोमवार से 29 मार्च तक अदालत नहीं जाएंगे। न्यायाधिकरणों में और अन्य अदालतों की कार्यवाही में वकील शामिल नहीं होंगे। सिविल कोर्ट में पीडीजे अपने सुविधा अनुसार कोर्ट के समय तय करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.