Move to Jagran APP

Top Ranchi News of the day, 18th June 2019, राजद में घमासान, सरकारी नौकरियां, मासूम की हत्या, योगमय रांची, झारखंड पुलिस

Top Ranchi News of the day 18th June 2019. मंगलवार शाम पांच बजे तक की रांची की टॉप 5 खबरें। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 18 Jun 2019 05:51 PM (IST)Updated: Tue, 18 Jun 2019 05:52 PM (IST)
Top Ranchi News of the day, 18th June 2019, राजद में घमासान, सरकारी नौकरियां, मासूम की हत्या, योगमय रांची, झारखंड पुलिस

रांची, जेएनएन। Top Ranchi News of the day 18th June 2019  - मंगलवार शाम पांच बजे तक की रांची की टॉप 5 खबरें। झारखंड राजद में दो गुट बनने से घमासान मचा हुआ है। जेएसएससी राज्‍य में उत्‍पाद सिपाही और विशेष शाखा आरक्षी के पदों पर नियुक्‍ित करेगा। एक विक्षिप्‍त ने एक मासूम की चाकू गोदकर हत्‍या कर दी। 21 जून को होने वाले योग दिवस को लेकर रांची याेगमय हो गई है। अब झारखंड पुलिस के पास बारेट स्नाइपर रायफल भी होगा। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।

loksabha election banner

झारखंड राजद में मचा घमासान

अन्नपूर्णा देवी के पार्टी छोड़कर जाने के बाद राज्य में अपनी जमीन तलाश रहा राजद दो गुटों में बंट गया है। एक गुट पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा का है, जबकि दूसरा नव मनोनित प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह का। दोनों एक-दूसरे पर जमकर शब्दों के बाण चला रहे हैं। गौतम सागर ने राष्ट्रीय नेतृत्व को वर्तमान अध्यक्ष के बारे में पुनर्विचार करने को कहा है। ऐसा नहीं होने पर बगावत करने का भी संकेत दिया है। दूसरी ओर, अभय सिंह गुट का कहना है कि राष्ट्रीय नेतृत्व उनके साथ है। जल्द ही राज्य में राजद के नए तेवर दिखेंगे।

1530 पदों पर जेएसएससी करेगा बहाली

राज्य में उत्पाद सिपाही और विशेष शाखा आरक्षी के 1530 पदों पर बहाली होगी। इसके लिए लिखित परीक्षा क्रमश: अगस्त और सितंबर में होना है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग इन पदों पर नियुक्ति करेगा। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने दोनों परीक्षाओं की संभावित तिथियों की घोषणा की है। परीक्षा की तिथियां तथा प्रवेश पत्र डाउनलोड होने की तिथियों की घोषणा शीघ्र की जाएगी।

रांची में चाकू गोदकर मासूम की हत्या

रांची में एक 10 वर्ष के बच्चे की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। राजधानी के इस्लामनगर मदरसा गली में सोमवार रात मानसिक रूप से विक्षिप्त बताए जा रहे युवक ने सरफराज उर्फ छोटू नाम के बच्चे को रास्ते में रोका, इसके बाद गाली-गलौज की। फिर बच्चे को जमीन पर पटककर उसके सीने में चाकू घोंप दी। घटना के बाद भाग रहे युवक को लोगों ने खदेड़कर पकड़ा और बुरी तरह उसकी पिटाई की। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया।

रांची हुई योगमय, 20 को लगेगी प्रदर्शनी

21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर रांची पूरी तरह से योगमय हो गई है। राजधानी की सभी सड़कें कार्यक्रम से संबंधित होर्डिंग से पट गई है। मंगलवार से रांची के विभिन्न जगहों पर योग का पूर्वाभ्यास भी शुरू हो गया। यह तीन दिनों तक चलेगा। बरियातू में शुरू हुए पूर्वाभ्यास में स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी भी शामिल हुए। इधर, इधर, राज्य के आयुष निदेशालय ने 20 जून को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सहयोग से रांची के मोरहाबादी मैदान में योग प्रदर्शनी का आयोजन का निर्णय लिया है।

अमेरिकन बारेट स्नाइपर होगा झारखंड पुलिस के पास

झारखंड पुलिस अब अमेरिकन आर्मी समेत 30 देशों की सेनाओं द्वारा इस्तेमाल की जा रही बारेट स्नाइपर रायफल से लैस होगी। इससे नक्सलियों पर नकेल कसने में झारखंड पुलिस और मजबूत होगी। ऐसी 30 बारेट स्नाइपर रायफल खरीदने की स्वीकृति मिल गई है। सरकार ने इसके लिए पांच करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.