Move to Jagran APP

Top Ranchi News of the Day, 16th November 2019, लालू से मिले शरद यादव, जानिए कौन हैं सरयू राय, तीसरे चरण का नामांकन, भाजपा की सूची, झामुमो की सूची

Top Ranchi News of the Day 16th November 2019. पढ़ें शनिवार शाम पांच बजे तक की रांची की टॉप 5 खबरें। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 16 Nov 2019 05:57 PM (IST)Updated: Sat, 16 Nov 2019 05:57 PM (IST)
Top Ranchi News of the Day, 16th November 2019, लालू से मिले शरद यादव, जानिए कौन हैं सरयू राय, तीसरे चरण का नामांकन, भाजपा की सूची, झामुमो की सूची
Top Ranchi News of the Day, 16th November 2019, लालू से मिले शरद यादव, जानिए कौन हैं सरयू राय, तीसरे चरण का नामांकन, भाजपा की सूची, झामुमो की सूची

रांची, जेएनएन। Top Ranchi News of the Day 16th November 2019 - शनिवार शाम पांच बजे तक की रांची की टॉप 5 खबरें। लोकतांत्रिक जनता दल के नेता शरद यादव ने शनिवार को रिम्स में लालू प्रसाद से मुलाकात की। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ मोर्चा खोलकर राज्य सरकार के मंत्री सरयू राय चर्चा में आ गए हैं। रांची की पांच विधानसभा सीटों के लिए नामांकन आज से शुरू हो गया है। भाजपा ने आज अपने तीन प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। झामुमो ने अपनी चौथी सूची में तीन उम्मीदवारों के नाम का एलान किया है। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।

loksabha election banner

लालू प्रसाद से मिले शरद यादव, झारखंड चुनाव में लागू करेंगे बिहारी फार्मूला

झारखंड विधानसभा चुनाव के बीच बिहार के दो दिग्गज नेताओं की मुलाकात से राज्य की राजनीति गरमा गई है। रांची के रिम्स में राज्यसभा सांसद रहे शरद यादव ने लालू प्रसाद से मुलाकात की और झारखंड की राजनीति को लेकर काफी देर तक चर्चा की। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर लोकतांत्रिक जनता दल के नेता शरद यादव 22-23 नवंबर को चुनाव प्रचार करेंगे। शनिवार को रिम्स में भर्ती लालू प्रसाद से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए शरद ने कहा कि लालू जी से झारखंड की राजनीति को लेकर चर्चा हुई है। झारखंड में किन मुद्दों को लेकर चुनाव में जाएंगे के सवाल पर शरद यादव ने कहा कि यहां की सरकार के कारण बड़े पैमाने पर खनिजों की लूट हो रही है। यहां का किसान के हालात ठीक नहीं हैं। यहां हर तरह धंधा चौपट है।

जानिए कौन हैं सरयू राय, लालू को चारा घोटाले में घेरकर बटोरी थीं सुर्खियां

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ मोर्चा खोलकर देशभर में चर्चा के केंद्र में आए भाजपा सरकार के मंत्री सरयू राय एक प्रखर, आदर्शवादी और सख्त तेवर वाले नेता माने जाते हैं। जमशेदपुर पश्चिमी सीट से टिकट कटने की आशंकाओं के बीच शनिवार को एकाएक उन्होंने अपनी सीट जमशेदपुर पश्चिमी और सीएम रघुवर दास की सीट जमशेदपुर पूर्वी से नामांकन पत्र खरीदकर सियासी गलियारे में सनसनी मचा दी। माना जा रहा है कि उन्होंने दो सीटों से नामांकन पत्र खरीदकर तमाम विकल्प खुले रखे हैं। वे रविवार को अपनी रणनीति का खुलासा करेंगे।

रांची की 5 विधानसभा सीटों के लिए नामांकन शुरू

झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के लिए रांची जिले के पांच विधानसभा सीटों के लिए शनिवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है। रांची, सिल्ली, कांके, खिजरी और  हटिया विधानसभा सीट पर चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन भी शुरू हो गया है। 25 नवंबर तक उम्मीदवार अपने नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 26 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 28 नवंबर को नाम वापसी की तिथि है। 12 दिसंबर को इन सीटों पर चुनाव होंगे।

भाजपा ने जारी की चौथी सूची, 3 उम्मीदवारों का एलान

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है। शनिवार को केंद्रीय चुनाव समिति ने 3 प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी की गई इस सूची में जुगसलाई से मोची राम बाउरी, जगन्नाथपुर से सुधीर सुंडी और तमाड़ से रीता देवी मुंडा को प्रत्याशी बनाया गया है। इसके साथ ही भाजपा ने झारखंड की 81 सीटों में से 71 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।

झामुमो ने जारी की चौथी सूची, 2 सीटिंग विधायकों के टिकट काटे

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने विधानसभा चुनाव को लेकर अपने तीन और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी की ओर से जारी चौथी सूची में अध्यक्ष शिबू सोरेन के निर्देशानुसार तीन प्रत्याशियों के नामों का एलान किया गया है। मंगल कांलिदी को जुगसलाई से टिकट दिया गया है। सुदीप गुडिय़ा को तोरपा से उम्मीदवार बनाया गया है। सुखराम उरांव चक्रधरपुर से प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। यहां बता दें की पार्टी ने चक्रधरपुर और तोरपा से सीटिंग विधायकों को टिकट नहीं दिया है। अभी तक झामुमो ने कुल 21 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.