Move to Jagran APP

Top Ranchi News of the Day, 15th October 2019, भारतीय व अफ्रीकी टीम पहुंची रांची, बंधु को जमानत नहीं, सुधांशु त्रिवेदी, रिम्स की लचर व्यवस्था, कॉलेज एक्रिडिटेशन

Top Ranchi News of the Day 15th October 2019. पढ़ें मंगलवार शाम पांच बजे तक की रांची की टॉप 5 खबरें। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 15 Oct 2019 06:08 PM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2019 06:08 PM (IST)
Top Ranchi News of the Day, 15th October 2019, भारतीय व अफ्रीकी टीम पहुंची रांची, बंधु को जमानत नहीं, सुधांशु त्रिवेदी, रिम्स की लचर व्यवस्था, कॉलेज एक्रिडिटेशन
Top Ranchi News of the Day, 15th October 2019, भारतीय व अफ्रीकी टीम पहुंची रांची, बंधु को जमानत नहीं, सुधांशु त्रिवेदी, रिम्स की लचर व्यवस्था, कॉलेज एक्रिडिटेशन

रांची, जेएनएन। Top Ranchi News of the Day 15th October 2019 - मंगलवार शाम पांच बजे तक की रांची की टॉप 5 खबरें। तीसरे टेस्ट मैच के लिए भारत व दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीमें मंगलवार को रांची पहुंची। पूर्व मंत्री बंधु तिर्की की जमानत याचिका खारिज हो गई है। सुधांशु त्रिवेदी ने रांची में कहा कि अबकी बार प्रचंड बहुमत के आसार नजर आ रहे हैं। रिम्स की लचर व्यवस्था पर हाई कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है। झारखंड के 44 कॉलेजों को अभी तक नैक से एक्रीडिटेशन नहीं मिला है। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।

loksabha election banner

तीसरे टेस्ट मैच के लिए रांची पहुंची भारत व द. अफ्रीका की टीमें

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रहे टेस्ट सीरीज के तहत रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिए दोनों टीमें आज दोपहर बाद रांची पहुंची। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर इस मौके पर बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रशंसक मौजूद रहे। अपने चहेते क्रिकेटर की एक झलक देखने के लिए क्रिकेट प्रेमी बेताब दिखे। एयरपोर्ट पहुंचने के बाद दोनों टीमें सीधे होटल के लिए रवाना हो गई। 19 अक्टूबर से दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा।

पूर्व मंत्री बंधु तिर्की की जमानत याचिका खारिज

पूर्व मंत्री बंधु तिर्की एक और झटका लगा है। सिविल कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। मंगलवार को मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज की। बंधु तिर्की पर पत्थलगड़ी को लेकर आपत्तिजनक बयान देने का आरोप है। इस मामले में बंधु तिर्की अभी जेल में बंद हैं। मंगलवार को मामले की सुनवाई के दौरान एजेसी एसके पांडेय की अदालत ने बंधु की जमानत याचिका खारिज कर दी।

रांची में बोले सुधांशु त्रिवेदी, अबकी बार प्रचंड बहुमत के आसार

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा की डबल इंजन की सरकार के चलते झारखंड में विकास बहुत तेजी से हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार के बदले-बदले हालात नजर आते हैं। अबकी बार तो प्रचंड बहुमत के आसार नजर आते हैं। वे मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी के मीडिया प्रबंधन समिति के सदस्यों और प्रवक्ताओं के साथ बैठक में बोल रहे थे। वंशवाद के सवाल पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पार्टियों पर इसका असर जरूर हुआ है। लेकिन इसकी जननी कांग्रेस पार्टी ही रही है। राज्यसभा सदस्य व भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु मंगलवार को ही रांची पहुंचे हैं।

रिम्स की लचर व्यवस्था पर हाई कोर्ट सख्त

रिम्स की लचर व्यवस्था पर झारखंड हाई कोर्ट सख्त है। अदालत ने राज्य सरकार के जवाब पर कड़ी नाराजगी जताई है। मंगलवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सरकार से पूछा कि निजी प्रैक्टिस पर अब तक रोक क्यों नहीं लगी और रिम्स के खाली पदों पर नियुक्ति क्यों नहीं हुई। अदालत ने यह भी कहा कि 300 करोड़ रुपये से ज्यादा राशि मिलने के बाद भी रिम्स के हालात में सुधार क्यों नहीं हो रहा है। अदालत ने इस संबंध में 24 अक्टूबर तक सरकार से जवाब मांगा है।

झारखंड के 44 कॉलेज एक्रीडिटेशन से वंचित

राज्य के 44 कॉलेजों को अभी तक नैक (नेशनल असेसमेंट एंड एक्रीडिटेशन काउंसिल) से एक्रीडिटेशन नहीं मिला है। इस कारण ये कॉलेज राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के तहत अनुदान से वंचित हैं। शिक्षा मंत्री नीरा यादव ने झारखंड तकनीकी विश्वविद्यालय में मंगलवार को आयोजित कार्यशाला में इसकी जानकारी देते हुए मार्च 2020 तक शत प्रतिशत कॉलेजों का नैक से एक्रीडिटेशन कराने का टास्क सौंपा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.