Move to Jagran APP

Top Ranchi News of the Day, 13th November 2019, अकील अख्तर आजसू में, पीएलएफआइ कमांडर धराया, वामदल के लिए 3 सीट, 60 पुलिस पदाधिकारी होंगे सम्मानित, दुष्कर्मी को नहीं मिली जमानत

Top Ranchi News of the Day 13th November 2019. पढ़ें बुधवार शाम पांच बजे तक की रांची की टॉप 5 खबरें। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 13 Nov 2019 05:52 PM (IST)Updated: Wed, 13 Nov 2019 05:52 PM (IST)
Top Ranchi News of the Day, 13th November 2019, अकील अख्तर आजसू में, पीएलएफआइ कमांडर धराया, वामदल के लिए 3 सीट, 60 पुलिस पदाधिकारी होंगे सम्मानित, दुष्कर्मी को नहीं मिली जमानत
Top Ranchi News of the Day, 13th November 2019, अकील अख्तर आजसू में, पीएलएफआइ कमांडर धराया, वामदल के लिए 3 सीट, 60 पुलिस पदाधिकारी होंगे सम्मानित, दुष्कर्मी को नहीं मिली जमानत

रांची, जेएनएन। Top Ranchi News of the Day 13th November 2019 - बुधवार शाम पांच बजे तक की रांची की टॉप 5 खबरें। झामुमो से विधायक रहे अकील अख्तर आजसू पार्टी में शामिल हो गए। पीएलएफआइ का एरिया कमांडर रांची में गिरफ्तार किया गया है। महागठबंधन में झामुमो और कांग्रेस वामदलों को 3 सीट दे सकता है। झारखंड के 60 पुलिस पदाधिकारी सम्मानित किए जाएंगे। झारखंड हाई कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपित को जमानत देने से इन्कार कर दिया। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।

loksabha election banner

झामुमो के पूर्व विधायक अकील अख्तर आजसू में शामिल

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर नेताओं का दूसरे दलों में शामिल होने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में झामुमो नेता और पूर्व विधायक अकील अख्तर ने बुधवार को आजसू का दामन थाम लिया। रांची में आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो की मौजूदगी में अकील ने आजसू की सदस्यता ग्रहण की। आजसू ने अकील अख्तर को पाकुड़ से विधानसभा चुनाव में उतारा है।

पीएलएफआइ एरिया कमांडर अखिलेश गोप रांची में गिरफ्तार

राजधानी रांची के तुपुदाना इलाके में कंस्ट्रक्शन कंपनी के गाडिय़ों को जलाने और फायरिंग के मामले में रांची पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पीएलएफआइ के एक एरिया कमांडर अखिलेश गोप को इस मामले में गिरफ्तार किया है। वह कई अन्य मामलों का आरोपित है। जानकारी के मुताबिक उसे नगड़ी थाना क्षेत्र गिरफ्तार किया गया है। उसके साथ ही कुछ ग्रामीणों को भी हिरासत में लिया गया है।

वामदलों के लिए 3 सीट छोड़ सकता है महागठबंधन

झारखंड मुक्ति मोर्चा वाम दलों के लिए तीन सीटें छोडऩे को तैयार है। इनमें दो झामुमो कोटे की होगी तो एक कांग्रेस के कोटे से। मंगलवार को अरूप चटर्जी और हेमंत सोरेन के बीच मुलाकात के बाद यह सीन स्पष्ट होता दिख रहा है। हालांकि अरूप ने चार सीटों के लिए मांग रखी थी लेकिन अभी तक सिंदरी पर रार बरकरार है। निरसा, बगोदर और राजधनवार सीट पर महागठबंधन के दल उम्मीदवार उतारने से बच सकते हैं।

झारखंड के 60 पुलिस पदाधिकारी होंगे सम्मानित

जैप वैन डोरंडा स्थित प्रांगण में 14 नवंबर को राज्य के कुल 60 पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए झारखंड राज्यपाल पदक, वीरता के लिए झारखंड मुख्यमंत्री पदक एवं सराहनीय सेवा के लिए झारखंड पुलिस पदक से अलंकृत किया जाएगा। विशिष्ट सेवा के लिए झारखंड राज्यपाल पदक पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) विपुल शुक्ला को मिलेगा। वहीं सराहनीय सेवा के लिए झारखंड पुलिस पदक हजारीबाग रेंज के डीआइजी पंकज कंबोज और एटीएस की एसपी ए विजयालक्ष्मी समेत अन्य को प्रदान किया जाएगा।

मानगो दुष्कर्म कांड के आरोपी को जमानत देने से इन्कार

झारखंड हाई कोर्ट ने जमशेदपुर मानगो सहारा सिटी में बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के दोनों आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी है। जस्टिस एबी सिंह की अदालत ने याचिका खारिज की है। आरोपी शिव कुमार महतो और इंद्रपाल सिंह सैनी की जमानत याचिका खारिज की गई है। पीडि़ता की मां ने मामले की सीबीआइ जांच की मांग को लेकर याचिका दाखिल की है। मामले में पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य बड़े लोगों पर भी आरोप लगे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.