Move to Jagran APP

Top Ranchi News of the Day, 11th March 2020, हेमंत की चेतावनी, शिबू सोरेन ने किया नामांकन, 3 मरीजों में कोरोना, बारिश से नुकसान, बेड़ो में मौत

Top Ranchi News of the Day 11th March 2020. पढ़ें बुधवार शाम पांच बजे तक की रांची की टॉप 5 खबरें। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 11 Mar 2020 05:21 PM (IST)Updated: Wed, 11 Mar 2020 05:21 PM (IST)
Top Ranchi News of the Day, 11th March 2020, हेमंत की चेतावनी, शिबू सोरेन ने किया नामांकन, 3 मरीजों में कोरोना, बारिश से नुकसान, बेड़ो में मौत

रांची, जेएनएन। Top Ranchi News of the Day 11th March 2020 - बुधवार शाम पांच बजे तक की रांची की टॉप 5 खबरें। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा है कि झारखंड की राजनीति पर मेरी नजर है। शिबू सोरेन ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। जर्मनी से आए तीन मरीजों के सैंपल कोरोना वायरस की जांच के लिए कोलकाता भेजे जाएंगे। झारखंड में बारिश से फसलों को नुकसान हुआ है। बेड़ो में बाइक सवार युवक की एक अज्ञान वाहन से टक्कर से मौत हो गई है। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री हेमंत की भाजपा को चेतावनी, झारखंड में सिंधिया प्रयोग महंगा पड़ेगा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा पर निशाना साधा है। हेमंत सोरेन ने मध्यप्रदेश के राजनीतिक घटनाक्रम पर कहा है कि भाजपा सिर्फ दिखावे के लिए राजनीतिक शुचिता की बात करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो पार्टी राजनीतिक शुचिता की बात करती है, वही पार्टी इन सब चीजों को आगे बढ़ा रही है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आज की राजनीति का स्तर किस ओर जा रहा है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड में ऐसी कोशिश करेंगे तो दूसरा ही दृश्य दिखेगा। उन्होंने पूरे आत्मविश्वास से कहा कि मेरी हर गतिविधि पर नजर है।

शिबू सोरेन ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया

झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रमुख शिबू सोरेन ने आज राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। नामांकन प्रक्रिया के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो और झामुमो महासचिव विनोद पांडेय मौजूद रहे। बता दें कि झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव होना है। महागठबंधन की ओर से एक सीट के लिए शिबू सोरेन का नाम तय किया गया है। लेकिन दूसरे नाम पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। कहा जा रहा है कि दूसरे सीट के प्रत्याशी के लिए महागठबंधन के अंदर अंतर्विरोध चल रहा है। राज्यसभा चुनाव के लिए 13 मार्च तक नामांकन किया जा सकता है। 18 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। 26 मार्च को चुनाव होना है। इसी दिन मतगणना भी होगी।

जर्मनी से लौटे 3 मरीजों में कोरोना के लक्षण

रिम्स में लगातार कोरोना के संदिग्ध मरीज पहुंच रहे हैं। लेकिन अब तक किसी भी मरीज में कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं हुई है। बीते शुक्रवार को रिम्स पहुंचे पलामू के एक संदिग्ध का सैंपल सोमवार को जांच के लिए कोलकाता भेजा गया था। उसका रिपोर्ट निगेटिव आया है। वहीं बुधवार को रिम्स से तीन और संदिग्ध मरीजों का सैंपल जांच के लिए एनआइसीईडी कोलकाता भेजा जाएगा। तीनों मरीज रांची के ही रहने वाले हैं। डॉ. मनोज कुमार के अनुसार शुक्रवार तक तीनों का रिपोर्ट आ जाएगा। उसके बाद ही कोरोना वायरस की पुष्टि हो सकेगी।

बारिश से फसलों को नुकसान, किसानों की बढ़ी चिंता

झारखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। होली के अगले दिन राज्य के कई इलाकों में बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक बारिश होगी। कल यानी गुरुवार को गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। रांची में बुधवार को बारिश हुई। हालांकि इस बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। जिलों में बारिश से फसलों को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार 11 से 14 मार्च तक बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार 16 मार्च को मौसम साफ रहेगा।

रांची के बेड़ो में बाइक सवार युवक की मौत, एक अन्य घायल

रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र के बेड़ो-लोहरदगा मार्ग पर दिघिया बड़ा पुल के समीप मंगलवार की शाम लगभग साढ़े छह बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। मृतक नितेश कुमार 18 वर्ष पिता रामेश्वर साहु दिघिया गांव का निवासी है। वहीं दिघिया गांव निवासी परवेज हुसैन 20 वर्ष पिता फकरुद्दीन हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसका बांया पैर टूट गया है। तेज गति से वाहन चलाने के क्रम में यह दुर्घटना हुई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.