Top Ranchi News of the Day, 10th December 2019, सरयू नहीं समझ रहे दांव, हाई कोर्ट में विधानसभा आग मामला, सेक्टर मजिस्ट्रेट ने डाला वोट, चैंपियन बनकर लौटी ब्यूटी डुंगडुंग, छात्र छत से नीचे गिरा
Top Ranchi News of the Day 10th December 2019. पढ़ें मंगलवार शाम पांच बजे तक की रांची की टॉप 5 खबरें। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।
रांची, जेएनएन। Top Ranchi News of the Day 10th December 2019 - मंगलवार शाम पांच बजे तक की रांची की टॉप 5 खबरें। भाजपा से छह साल के लिए निष्कासित सरयू राय भाजपा का दांव नहीं समझ पा रहे हैं। झारखंड विधानसभा के नए भवन में लगी आग मामले की जांच के लिए हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के चुनाव के लिए बूथों पर रवाना होने से पहले सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने वोट डाला। ऑस्ट्रेलिया में नेशनल जूनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता में विजेता बनने के बाद भारतीय हॉकी टीम की सदस्य ब्यूटी डुंगडुंग रांची लौटी। रिम्स के डेंटल कॉलेज का एक छात्र दूसरे तल्ले से नीचे गिर गया। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।
सरयू भी नहीं समझ पा रहे भाजपा का धोबीपछाड़ दांव
मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से ताल ठोकने वाले भाजपा के बागी सरयू राय अभी भी उनके मंत्रिमंडल का हिस्सा हैैं। बीते 17 नवंबर को सरयू राय ने रघुवर कैबिनेट से इस्तीफा राजभवन को भेजा था, लेकिन 23 दिनों से उनका त्यागपत्र राजभवन में पड़ा हुआ है। अभी तक उनके इस्तीफे पर कोई फैसला नहीं हुआ है। रघुवर दास के कैबिनेट में सरयू राय खाद्य आपूर्ति मंत्री के पद पर थे। इधर झारखंड प्रदेश भाजपा ने दल के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लडऩे की वजह से सरयू राय को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। उनके अलावा कई अन्य नेताओं पर भी अनुशासन का डंडा चल चुका है।
विधानसभा भवन में लगी आग का मामला पहुंचा हाई कोर्ट
झारखंड विधानसभा के नए भवन में लगी आग का मामला झारखंड हाई कोर्ट पहुंच गया है। अधिवक्ता राजीव कुमार ने इस संबंध में एक जनहित याचिका दाखिल की। उन्होंने याचिका में विधानसभा में लगी आग की जांच की मांग है। उन्होंने संवेदक को काली सूची में डालने की मांग की है। प्रार्थी का सवाल किया है कि किन परिस्थिति में अद्र्धनिर्मित भवन का उद्घाटन किया गया। बता दें कि 456 करोड़ रुपये की लागत से विधानसभा भवन बना है।
सेक्टर मजिस्ट्रेट ने डाला वोट, बूथों के लिए हुए रवाना
रांची जिले में पांच विधानसभाओं मेें चुनाव को लेकर मोरहाबादी में वाहन कोषांग के पदाधिकारी सेक्टर मजिस्ट्रेट और चुनाव कर्मियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने बैलेट पत्र के माध्यम से अपना वोट डाला। मोरहाबादी स्थित वाहन कोषांग केंद्र में ही वोटिंग की व्यवस्था की गई थी। तीसरे चरण में रांची जिला में पांच विधानसभा में चुनाव की तैयारियों को लेकर मंगलवार को मोरहाबादी मैदान से सेक्टर मजिस्ट्रेट विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना हुए।
ऑस्ट्रेलिया से चैंपियन बनकर लौटी हॉकी खिलाड़ी ब्यूटी डुंगडुंग
तीन से आठ दिसंबर तक ऑस्ट्रेलिया में आयोजित नेशनल जूनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता में जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम विजेता बनी है। इस विजेता टीम में झारखंड की बेटी ब्यूटी डुंगडुंग भी शामिल थी। ब्यूटी के रांची आगमन पर मंगलवार को हॉकी संघ झारखंड के पदाधिकारियों ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची में उसका जोरदार स्वागत किया। एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही ब्यूटी को फूल-माला पहनाकर एवं बुके देकर सम्मानित किया गया।
रिम्स में डेंटल कॉलेज का छात्र दूसरे तल्ले से नीचे गिरा
राजधानी रांची स्थित रिम्स में मंगलवार को एक छात्र दूसरे तल्ले से नीचे गिर गया। गंभीर हालत में उसे रिम्स के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। युवक रिम्स डेंटल कॉलेज का छात्र है। उसका नाम शकील अंसारी है और वह पारा डेंटल में दूसरे वर्ष का छात्र है। छात्र की हालत गंभीर है। वह होश में है लेकिन बातचीत नहीं कर रहा है। उसके मुंह में गंभीर चोटें आई हैं। इमरजेंसी में उसका इलाज किया जा रहा है।