Move to Jagran APP

कुर्बानी का पर्व बकरीद आज, ईदगाहों में अदा की जाएगी नमाज

रांची कुर्बानी का पर्व बकरीद (ईद-उल-अजहा) सोमवार को मनायी जाएगी।

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Aug 2019 03:41 AM (IST)Updated: Mon, 12 Aug 2019 03:41 AM (IST)
कुर्बानी का पर्व बकरीद आज, ईदगाहों में अदा की जाएगी नमाज
कुर्बानी का पर्व बकरीद आज, ईदगाहों में अदा की जाएगी नमाज

जागरण संवाददाता, रांची: कुर्बानी का पर्व बकरीद (ईद-उल-अजहा) सोमवार को मनायी जाएगी। इस दिन बकरे की बली देने का रिवाज है। इससे पूर्व ईदगाहों में नमाज अदा की जाती है। बकरीद के दिन ईदगाहों में नमाज अदा करने के लिए भारी भीड़ उमड़ती है। ईदगाहों में इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। हरमू स्थित रांची ईदगाह और डोरंडा इदगाह में सुबह नौ बजे नमाज अदा की जाएगी। वहीं, शहर के प्रमुख ईदगाहों में अलग-अलग समय में नमाज अदा की जाएगी। इसके लिए विशेष तैयारी की गई है। इधर, डोरंडा राजेंद्र चौक के समीप स्थित डोरंडा ईदगाह में बकरीद की नमाज की तैयारी पूरी कर ली गई है। डोरंडा ईदगाह कब्रिस्तान और जामा मस्जिद कमेटी की ओर से ईदगाह मैदान से लेकर कब्रिस्तान तक में साफ-सफाई की गयी है। अत्यधिक बारिश हो जाती है, तो यह नमाज डोरंडा जैप वन परिसर स्थित जामा मस्जिद परिसर में होगी। इधर अंजुमन इस्लामिया ने बकरीद की नमाज के समय की घोषणा कर दी है। सोमवार को शहर के विभिन्न ईदगाहों में निर्धारित समय में नमाज अदा की जाएगी। कुर्बानी का है विशेष महत्व :

loksabha election banner

मौलना ओबेदुल्लाह कासमी के अनुसार मान्यता है कि इस्लाम धर्म के प्रमुख पैगंबरों में से एक हजरत इब्राहिम अपने प्रिय बेटे हजरत इस्माइल को खुदा के राह पर कुर्बान करने जा रहे थे। उसे दुख ना हो इसलिए कुर्बानी देते समय आंख पर पट्टी बांध ली। अल्लाह ने हजरत इब्राहिम के बेटे को जीवन दान दिया। हजरत इब्राहिम ने जब आंख से पट्टी खोली तो कुर्बानी के स्थान पर भेड़ मिली। इसके बाद अल्लाह ने इंसानों की कुर्बानी के बजाय जानवरों की कुर्बाना का हुक्म दिया। अंजुमन इस्लामिया ने बकरीद पर विशेष साफ-सफाई रखने का आह्वान किया है। ईदगाहों व मस्जिदों में कहा कितने बजे नमाज

राची ईदगाह 9 बजे, डोरंडा ईदगाह 9.00, बरियातू ईदगाह 8.15, काके ईदगाह 8:00, बड़गाई ईदगाह 7:30, फतेहउल्लाह मस्जिद 7:30, रंगसाज मस्जिद 8:30, हवारी मस्जिद 7:30, मस्जिदे अंजुमन कॉलोनी 6:00, मस्जिदे अहले हदीस 6:00, चादनी मस्जिद 7:00, मस्जिदे रजा कुरैशी माला 7:00, मस्जिदे बेलाल 7:00 पत्थलकुदवा मस्जिदे 7:15 मस्जिदे हेरा 06.45 मस्जिदे असरा 07.30 काटाटोली मस्जिद 06.15 रमजान कॉलोनी मस्जिद 7.00 मस्जिदे नूरी 7.30 मस्जिदे जाफरिया 10.00 एकरा मस्जिद 7.00 तस्लीम मस्जिद 7.15 राईन मस्जिद 7.45 छत्ता मस्जिद 7.30 जामा मस्जिद पतराटोली 7.30 मदरसा आलिया काके 7.15 छोटी मस्जिद 7.00 बड़ी मस्जिद 7.30 मदीना मस्जिद 6.30 मोती मस्जिद 7.30 अकबरिया मस्जिद 7.30 मस्जिदे अंबिया 6.30 मस्जिदे उमर 6.00 मस्जिदे अबूबकर 6.15 मस्जिदे औलिया 7.45 इस्लामी मरकज 7.15 मस्जिदे गौशुलवरा 6.45 मस्जिदे उसमान 7.30 मरकजी मस्जिद डोरंडा 8.00 असरा मस्जिद 7.30 मस्जिदे आराफात 7.30 पुरानी राची मस्जिद 7.00 मस्जिदे नूर 7.00 हटिया मस्जिद 8.00 मस्जिदे गौशुल आजम 7.15 हरमू जामा मस्जिद 8.30 नूरानी मस्जिद हरमू 8.15 अहले हदीश हिंदपीढ़ी 6.15 थड़पखना मस्जिद 8.00 दारुल उलूम बानापीढ़ी 7.45 थड़पखना मस्जिद 8.00 जामा मस्जिद पुंदाग 7.30 बेलाल मस्जिद 7.30 ईदगाह पुंदाग 7.45 मस्जिदे सुमैया 6.30 अहले हदीश मस्जिद 6.30 मस्जिदे बीबी मनीरन 7.45 जामा मस्जिद भीट्ठा 8.00 तीन से 40 हजार तक बिके बकरे

अंजुमन प्लाजा के सामने मुख्य बकरा मंडी में सुबह से लेकर देर शाम तक भीड़ लगी रही। त्योहार को देखते हुए व्यापारियों ने बकरों का मनमाना दाम वसूला। मंडी में तीन से लेकर 40 हजार रुपये तक के बकरे बिकी।

बकरीद को लेकर शहर के बाजार मंगलवार की देर रात गुलजार रहे। मुस्लिम बहुल इलाकों में देर रात तक खरीदारी का सिलसिला जारी रहा। उर्दू लाइब्रेरी, रतन टॉकिज, मेन रोड आदि जगहों पर खरीदारों की भीड़ रही।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.