विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hemant Soren: हेमंत के साथ..., कल्पना सोरेन ने झारखंड की जनता से कर दी भावुक अपील, मरांडी ने कर दिया ऐसा पलटवार

Published: Thu, 06 Jun 2024 09:11 PM (IST)

कल्पना सोरेन ने लोगों से भाजपा के जुल्म के खिलाफ एकजुट होने की अपील की है। एक्स पर पोस्ट में ...और पढ़ें

जुल्म के विरुद्ध आवाज नहीं उठा तो झारखंड को मणिपुर बनाने की तैयारी: कल्पना।
जुल्म के विरुद्ध आवाज नहीं उठा तो झारखंड को मणिपुर बनाने की तैयारी: कल्पना।

HighLights

  1. कल्पना सोरेन ने लोगों का आह्वान किया
  2. कहा- भाजपा के जुल्म के खिलाफ एकजुट होने का समय

राज्य ब्यूरो, रांची। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और नवनिर्वाचित विधायक कल्पना सोरेन ने लोगों का आह्वान किया है कि वे भाजपा के जुल्म के खिलाफ एकजुट हों। हेमंत सोरेन के साथ मजबूती से खड़ा होने का यह वक्त है।

एक्स पर पोस्ट में उन्होंने पादरी स्टेन स्वामी की हिरासत में मौत का भी मामला उठाते हुए कहा कि झारखंड में लोकसभा चुनाव का परिणाम उसका बदला लेने की शुरूआत है। उनपर भाजपा सरकार ने जुल्म किए। जेल में उन्हें समुचित उपचार नहीं दिया गया।

आतंकवाद के बहाने विपक्ष और आदिवासियों को दबाने और मानवाधिकार कार्य का अपराधीकरण करने की भाजपा की नीति का यह उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन से साथ मजबूती से खड़ा होने की आवश्यकता है। ऐसा नहीं होने पर ये झारखंड को मणिपुर बनाने से बाज नहीं आएंगे।

हेमंत सोरेन के बैरक की सीसीटीवी तस्वीरें करें जारी : बाबूलाल

कल्पना सोरेन के आरोपों पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन के बैरक का सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक किया जाना चाहिए। सत्ता के अहंकार में उन्होंने सैकड़ों निर्दोषों को जेल में डाला। तब इन्हें मानवाधिकार का ख्याल नहीं आया।

बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि जेल का खेल इन्होंने शुरू किया और उसी खेल का शिकार हो गए। अब बेकार में मानवाधिकार और आदिवासियों की चिंता कर रहे हैं। संताल परगना में आदिवासी युवतियों पर जब अत्याचार हो रहा था तो ये चुप बैठे थे।

यह भी पढ़ें: Jharkhand Lok Sabha Result 2024: झारखंड में कांग्रेस के लिए गुड न्यूज, हर सीट पर रिकॉर्ड इतने लाख वोटों की बढ़ोतरी

Hemant Soren: 'हेमंत जी आपको बड़ी तमन्ना थी...', Kalpana Soren के आरोपों पर ये क्या बोल गए बाबूलाल मरांडी

Jharkhand Lok Sabha Result 2024: झारखंड में कांग्रेस के लिए गुड न्यूज, हर सीट पर रिकॉर्ड इतने लाख वोटों की बढ़ोतरी