विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विमानों पर कोहरे का असर, बिरसा मुंडा रांची एयरपोर्ट फ्लाइट के इंतजार में घंटों बैठे यात्री; अब तक सात उड़ानें रद्द

Published: Thu, 18 Jan 2024 11:57 AM (IST)

घने कोहरे के कारण एक तरफ जहां ट्रेनें लेट चल रही हैं वही हाल विमानों का भी है। बिरसा मुंडा ...और पढ़ें

बिरसा मुंडा रांची एयरपोर्ट पर अपनी फ्लाइट के इंतजार में दिखे यात्री।
बिरसा मुंडा रांची एयरपोर्ट पर अपनी फ्लाइट के इंतजार में दिखे यात्री।

जागरण संवाददाता, रांची। घने कोहरे के कारण बिरसा मुंडा रांची एयरपोर्ट से अन्य शहरों के लिए उड़ान भरने वाले कई विमान रद्द कर दिए गए। इसमें रांची से दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और बेंगलुरु के लिए विमान शामिल हैं। जबकि भुवनेश्वर, हैदराबाद, लखनऊ सहित अन्य शहरों के लिए विमान देरी से उड़ान भरेंगे क्योंकि रांची एयरपोर्ट यह सभी विमान अब तक नहीं पहुंचे हैं।

अब तक सात विमान हो चुके हैं रद्द

अब तक कुल सात विमान रद्द हो चुके हैं और अन्य छह विमान के उड़ान में अब भी देरी है। वहीं, एयरपोर्ट पर यात्रियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। फिलहाल इन यात्रियों के टिकट का रिफंडिंग नहीं किया गया है। उन्हें बाद में किया जाएगा।

यात्रियों में है नाराजगी

लोगों को स्पष्ट जानकारी नहीं मिलने से यात्रियों में भी नाराजगी थी। रांची एयरपोर्ट से उड़ान भरने के लिए 1300 मीटर की विजिविलिटी जरूरी है, जहां पांच सौ मीटर तक की ही विजिविलिटी है। अब स्थिति सामान्य होने के बाद ही विमान उड़ान भर सकेंगे।

यह भी पढ़ें: कोहरे की मार: 25 घंटे लेट चल रही भुवनेश्वर राजधानी, पूर्वा एक्‍सप्रेस का भी हाल बेहाल; 21 घंटे विलंब से चल रही गाड़ी

यह भी पढ़ें: Dhanbad में बदला स्‍कूलों का टाइम टेबल, आज से 31 जनवरी तक सुबह नौ बजे से चलेंगे सभी निजी व सरकारी स्कूल