Move to Jagran APP

Holi 2020: होली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात

Jharkhand. त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन के व्यापक इंतजाम नजर आ रहे हैं। सड़कों पर जगह-जगह पुलिस के जवान मौजूद हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 10 Mar 2020 09:14 AM (IST)Updated: Tue, 10 Mar 2020 04:56 PM (IST)
Holi 2020: होली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात
Holi 2020: होली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात

रांची, जासं। झारखंड की राजधानी रांची में पूरे हर्षोल्लास के साथ होली का त्यौहार मनाया जा रहा है। सुबह होने का साथ एक-दूसरे को रंग लगाने के साथ मस्ती और उत्साह का माहौल बन गया है। त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन के व्यापक इंतजाम नजर आ रहे हैं। सड़कों पर जगह-जगह पुलिस के जवान मौजूद हैं। असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस ने पहले ही आम लोगों से अपील की है कि वह किसी भी आपात परिस्थिति के दौरान तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें।

loksabha election banner

होली की खरीदारी के बाद बाजार में सन्नाटा

होली में भारी बिक्री और खरीदारी के बाद मंगलवार को बाजार में सन्नाटा दिख रहा है। शहर में कहीं-कहीं ही दुकानें खुली हुई हैं। अधिकांश दुकानें त्यौहार के कारण बंद हैं। आम लोगों के साथ-साथ व्यापारी समुदाय भी पूरे हर्षोल्लास के साथ रंगों का त्यौहार मना रहा है। रंग और अबीर की दुकानें जरूर जहां-तहां खुली हुई दिखाई दे रही हैं।

आपात स्थिति में यहां करें कॉल

अधिकारियों के नाम  कार्यालय           मोबाइल नंबर

उपायुक्त               2214001         9431708333

एसएसपी रांची        2361172        9431706136

एसपी (ग्रामीण)      2200238         9431706138

सिटी एसपी रांची     2200898        9431706137

ट्रैफिक एसपी रांची   2206266        9431706140

एडीएम रांची          2214182        9431101954

एसडीओ रांची        2208378         9431701700

एसडीओ  बुंडू      06530-255200   9231107193

पुलिस कंट्रोल रूम रांची   100

अग्निशमन के चार फायर स्टेशनों के नंबर

डोरंडा फायर स्टेशन           9304953404

पिस्का मोड़ फायर स्टेशन     9304953405

ऑडे्र हाउस फायर स्टेशन     9304953406

धुर्वा फायर स्टेशन             9304953407

शहर के महत्वपूर्ण थानों का नंबर

कोतवाली थाना         9431706158

लालपुर थाना           9431706159

डेली मार्केट थाना      9431706163

ङ्क्षहदपीढ़ी थाना         9431706164

लोअर बाजार थाना     9431706171

सदर थाना              9431706160

चुटिया थाना            9431706165

अरगोड़ा थाना          9431706170

डोरंडा थाना            9431706168

जगन्नाथपुर थाना       9431706169

धुर्वा थाना              9431706166

गोंदा थाना              9431706162

बरियातू थाना           9431706161

सुखदेव नगर थाना     9431788800

कांके थाना             9431706165

नामकुम थाना          9431706173

रातू थाना               9431706175

नगड़ी थाना             9431706176

हर थाने में दिया गया है क्विक रिस्पांस टीम

सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक ना हो, इसके लिए सभी थानों में क्यूआरटी के जवानों को तैनात किया गया है। सभी जवानों को आदेश दिया गया है कि त्योहार के दौरान सभी जवान हमेशा चौकन्ना रहें। जरूरत पडऩे पर उन्हें दूसरे थाना क्षेत्र में तुरंत भेजा जा सकता है। अधिकारियों को भी त्योहार के दौरान मुस्तैद रहने का आदेश दिया गया है। सभी डीएसपी को अपने संबंधित थाना प्रभारी से लगातार सामंजस्य स्थापित करते रहने का आदेश दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.