Move to Jagran APP

झारखंड के गुमला में शादी समारोह में फायरिंग, तीन लोगों को लगी गोली; मचा हड़कंप

Firing in Wedding Ceremony गुमला के सिसई थाना क्षेत्र के रेड़वा गांव में शुक्रवार की शाम छोटू साहू के घर शादी समारोह में फायरिग के दौरान बरात में शामिल तीन लोगों को गोली लग गई। कालीचरण साहू हुलेश साहू और खोरा पतराटोली के रोहित साहू घायल हो गए।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 13 Dec 2020 07:05 AM (IST)Updated: Sun, 13 Dec 2020 05:25 PM (IST)
झारखंड के गुमला में शादी समारोह में फायरिंग, तीन लोगों को लगी गोली; मचा हड़कंप
झारखंड के गुमला में हर्ष फायरिंग में तीन लोगों को गोली लगने से हड़कंप मच गया।

गुमला, जासं। Firing in Wedding Ceremony झारखंड के गुमला में हर्ष फायरिंग में तीन लोगों को गोली लगने से हड़कंप मच गया है। गुमला के सिसई थाना क्षेत्र के रेड़वा गांव में शुक्रवार की शाम छोटू साहू के घर शादी समारोह में फायरिग के दौरान बरात में शामिल तीन लोगों के पांव में गोली लग गई। इस घटना में शांति नगर गुमला के कालीचरण साहू, फसिया बरटोली के हुलेश साहू और खोरा पतराटोली के रोहित साहू घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल रोहित साहू का प्राथमिक उपचार गोकुल नगर स्थित अस्पताल में किया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे रिम्स रेफर कर दिया। जबकि कालीचरण साहू और हुलेश साहू का इलाज गुमला सदर अस्पताल में चल रहा है।

loksabha election banner

घायल कालीचरण साहू ने बताया कि वे लोग बघिमा टुकुटोली से अपने रिश्तेदार अरुण साहू की बरात में सिसई के रेड़वा छोटू साहू के घर गए थे। दरवाजा पर जयमाला का कार्यक्रम हो रहा था। इसी दौरान किसी ने हवाई फायङ्क्षरग की, जिससे वे घायल हो गए। घटना के बाद उन लोगों को इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल लाया गया। पुलिस ने गुमला सदर अस्पताल में इलाजरत घायल कालीचरण साहू और हुलेश साहू का फर्द बयान लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सिसई थाने के थाना प्रभारी अभिनव कुमार ने बताया कि शादी समारोह में गोली चली थी। घटना के बारे में छोटू साहू से पुलिस पूछताछ कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.