Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lok Sabha Election 2024: चतरा सीट पर BJP के इस नेता ने पेश की दावेदारी, इलाके में है मजबूत पकड़

    Updated: Sun, 03 Mar 2024 04:00 PM (IST)

    भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लाेकसभा चुनाव के लिए झारखंड के 14 में से 11 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। हालांकि भाजपा ने चतरा संसदीय सीट के लिए प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। ऐसे में इस सीट से भाजपा से टिकट लेने के लिए अब नेता अपनी-अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। इसी कड़ी में चतरा सीट से भाजपा के राकेश कुमार सिंह ने दावेदारी ठोका है।

    Hero Image
    Lok Sabha Election 2024: चतरा सीट पर BJP के इस नेता ने पेश की दावेदारी

    जागरण संवाददाता, मेदिनीनगर(पलामू)। भारतीय जनता पार्टी ने लाेकसभा चुनाव के लिए पलामू समेत झारखंड के 14 में से 11 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। हालांकि, भाजपा ने चतरा संसदीय सीट के लिए प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है।

    इधर, चतरा सीट के लिए पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर नगर निगम के निवर्तमान डिप्टी मेयर राकेश कुमार सिंह उर्फ मंगल सिंह के नाम की चर्चा है।

    पुराने प्रतिभाशाली नेता के तौर पर जाने जाते हैं मंगल सिंह

    बताया जाता है कि मंगल सिंह भाजपा के काफी पुराने प्रतिभाशाली नेता के तौर पर जाने जाते हैं। वह भाजपा की कई पदों पर अपना योगदान दे चुके हैं। वर्तमान समय में वह भाजपा की ओर से मेदिनीनगर नगर निगम के निवर्तमान में उप महापौर हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसे में पलामू व लातेहार जिले के बीच पड़ने वाली चतरा लोकसभा क्षेत्र में उनकी पकड़ अच्छी खासी मानी जाती है। कार्यकर्ताओं के बीच में यह काफी लोकप्रिय है। ऐसे में भाजपा इन्हें उम्मीदवार बन सकती है। इसे लेकर कार्यकर्ताओं में अच्छा खासा उत्साह है।

    ये भी पढ़ें-

    Lok Sabha Election: तो जयंत सिन्हा को इस वजह से नहीं मिला टिकट, धनबाद-चतरा में नए चेहरे को मिल सकता है मौका

    Lok Sabha Election: झारखंड की दो सीटों पर BJP की चाल में फंसेगी कांग्रेस! इन चेहरों को आगे कर चला बड़ा दांव