Move to Jagran APP

रांची में चोरों का आतंक, दो बंद घरों का ताला तोड़कर 6 लाख के गहने व 2.5 लाख नकद ले उड़े चोर

राजधानी रांची में चोरों का आतंक बढ़ रहा है। आए दिन शहर के अलग-अलग इलाकों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है।नामकुम के कालीनगर में एक दिन में दो घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है।

By Vikram GiriEdited By: Published: Mon, 18 Jan 2021 11:21 AM (IST)Updated: Mon, 18 Jan 2021 11:59 AM (IST)
रांची में चोरों का आतंक, दो बंद घरों का ताला तोड़कर 6 लाख के गहने व 2.5 लाख नकद ले उड़े चोर
रांची में चोरों का आतंक, एक ही दिन दो घरों में की चोरी। प्रतीकात्मक तस्वीर

रांची, जासं । राजधानी रांची में चोरों का आतंक बढ़ रहा है। आए दिन शहर के अलग-अलग इलाकों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। ताजा मामला नामकुम थाना क्षेत्र के कालीनगर में रविवार की देर रात अज्ञात चोरों ने कौशल मिश्रा एवं राजू राम के बंद घरों में चोरी कर ली है। दोनों ही घरों में परिवार के सदस्य बाहर गए हुए थे घर में ताला लगा है। चोरों ने लगभग छह लाख के गहने एवं ढ़ाई लाख रुपए नकद की चोरी कर ली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। पुलिस ने मौके पर डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया परंतु सफलता नहीं मिली। डॉग स्क्वायड चोरी हुए घर से खेत तक गया उसके बाद लौट गया। टीम ने घर से चोरों का छुटा हथौड़ा, तौलिया जब्त किया है। भुक्तभोगी कौशल मिश्रा के अनुसार मकर संक्रांति पर अपने घर बिहार के गोपालगंज गए हुए थे। सोमवार की सुबह 5 बजे कालीनगर पहुंचे। घर का ताला खोलने लगे तो देखा की दरवाजे का ताला टूटा हुआ है।

loksabha election banner

अंदर जाकर देखा तो घर के गेट का भी ताला टूटा हुआ था एवं आलमीरा एवं अन्य सामान बिखरा हुआ था। कौशल मिश्रा के अनुसार घर से लगभग चार लाख के गहने एवं ढ़ाई लाख नकद की चोरी हुई है। वहीं राजू राम के अनुसार रविवार की रात सात बजे घर में ताला लगाकर चाय बगान स्थित भाई के घर गए थे। सोमवार की सुबह घर पहुंचे देखा ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो आलमीरा का सामन बिखरा था। राजू राम के अनुसार सात से आठ हजार नकद एवं दो लाख से ठाई लाख के गहने की चोरी हुई है. चोरी गहनों में सोने का मांग टीका ,झुमका,पायल,बिझिया,सोना का लोकेट,जितिया, मंगलसूत्र आदि शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.