Move to Jagran APP

Odisha Politics: तेजस्वी यादव से मिलने पहुंचे ये नेता, बिहार के साथ झारखंड में भी सियासी हलचल तेज

आईएनडीआई गठबंधन में अब तक सीट तय नहीं होने के कारण झारखंड राजद के नेताओं में भी असंतोष है और इसे लेकर प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव व प्रदेश युवा अध्यक्ष रंजन कुमार ने बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात की। दोनों ही नेताओं ने राज्य की वर्तमान राजनीतिक स्थिति के बारे में बताया और राजद की परंपरागत सीट पलामू व चतरा को लेकर चर्चा भी की।

By Dilip Kumar Edited By: Shoyeb Ahmed Published: Fri, 22 Mar 2024 10:31 PM (IST)Updated: Fri, 22 Mar 2024 10:31 PM (IST)
Odisha Politics: तेजस्वी यादव से मिलने पहुंचे ये नेता, बिहार के साथ झारखंड में भी सियासी हलचल तेज
तेजस्वी यादव से मिलने पहुंचे राजद के नेता (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, रांची। आईएनडीआई गठबंधन में अब तक सीट तय नहीं होने से झारखंड राजद के नेताओं में भी असंतोष है। इसे लेकर प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव व प्रदेश युवा अध्यक्ष रंजन कुमार ने बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात की।

loksabha election banner

वर्तमान राजनीतिक स्थिति से कराया अवगत

दोनों ही नेताओं ने राज्य की वर्तमान राजनीतिक स्थिति से उन्हें अवगत कराया और राजद की परंपरागत सीट पलामू व चतरा को लेकर विस्तृत चर्चा की। झारखंड राजद के नेताओं को यह आश्वासन मिला है कि बहुत जल्द ही राजद की सीटों व उम्मीदवारों को लेकर ऐलान कर दिया जाएगा।

चर्चा के दौरान राज्यसभा सदस्य मीसा भारती, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव सह विधान पार्षद अब्दुल बारी सिद्दीकी, राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक व रोहिणी आचार्य उपस्थित थे।

राजद के झारखंड प्रभारी को बांका से प्रत्याशी बनाए जाने पर पार्टी में उल्लास

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के झारखंड प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव को बांका संसदीय सीट से प्रत्याशी बनाए जाने पर झारखंड राजद में उल्लास है। पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव, युवा राजद अध्यक्ष रंजन कुमार, उपाध्यक्ष अनिता यादव ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी है।

झारखंड राजद ने जयप्रकाश नारायण यादव को प्रत्याशी बनाए जाने पर राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, राज्यसभा सदस्य मीसा भारती के प्रति भी आभार जताया है।

ये भी पढ़ें- BJP का AAP और JMM पर हमला! केजरीवाल व हेमंत सोरेन में भ्रष्टाचार की समानता का लगाया आरोप

ये भी पढ़ें- BJP का AAP और JMM पर हमला! केजरीवाल व हेमंत सोरेन में भ्रष्टाचार की समानता का लगाया आरोप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.