Move to Jagran APP

बांस से बनी नायाब चीजों से कोयनार्डीह के लोग बदल रहे जोन्हा की तस्वीर

रांची अनगड़ा प्रखंड के कोयनार्डीह गांव के लोग पर्यावरण से जुड़कर पूरे गांव और आसपास क्षेत्रों में प्लास्टिक फ्री जोन बनाने पर काम कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Wed, 02 Oct 2019 01:47 AM (IST)Updated: Wed, 02 Oct 2019 01:47 AM (IST)
बांस से बनी नायाब चीजों से कोयनार्डीह के लोग बदल रहे जोन्हा की तस्वीर
बांस से बनी नायाब चीजों से कोयनार्डीह के लोग बदल रहे जोन्हा की तस्वीर

जागरण संवाददाता, रांची : अनगड़ा प्रखंड के कोयनार्डीह गांव के लोग पर्यावरण से जुड़कर पूरे गांव और आसपास क्षेत्रों में प्लास्टिक फ्री जोन बनाने पर काम कर रहे हैं। रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल होने वाले चीजों में प्लास्टिक से लोगों काफी जुड़ाव हो गया है। इसी जुड़ाव को खत्म करने और उनके बदले वैकल्पिक चीजों का निर्माण गांव के लोग कर रहे हैं। वह बांस से कई खुबसूरत और नायाब चीजों को तैयार कर रहे हैं। इसमें बांस का डस्टबीन, मग, खाने का पत्तल और कप, चम्मच सहित अन्य चीजों का निर्माण किया जा रहा है। गावं वालों ने सिर्फ एक माह में यह उपलब्धि हासिल की है। प्रशिक्षण की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई :

loksabha election banner

इस दिशा में जिला प्रशासन, वन विभाग सहित अन्य विभाग भी गांव वालों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। एकस्थ फाउंडेशन इन्हें खास तरह के प्रशिक्षण की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई है। असम से विशेष प्रशिक्षक को गांव में बुलाकर कई लोगों को प्रशिक्षण दिया गया और उनके हुनर को तराशा है। अब तक 20 लोग इस ट्रेड से जुड़ चु़के हैं। बांस से निर्मित डस्टबीन, मग या फिर अन्य वस्तुओं की खासियत यह है कि यह काफी टिकाऊ और सस्ता है। प्रशासन भी 100 के करीब डस्टबीन खरीदेगा।

प्लास्टिक मुक्त होगा जोन्हा :

महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर जोन्हा को प्लास्टिक मुक्त जोन बनाने की तैयारी है। इस दिशा में कोयनार्डीह सहित अन्य क्षेत्र के 150 लोग बुधवार को अभियान चलाएंगे। इसके अतिरिक्त जलसहिया और प्रशासन के भी पदाधिकारी स्वच्छता अभियान को चलाएंगे। इस दौरान लोगों के बीच गारबेज जूट बैग, गलब्स और झाड़ू का वितरण किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.