Move to Jagran APP

महागठबंधन गांठें सुलझाने में उलझा, भाजपा ने शुरू किया जनता से संवाद

भाजपा को संयुक्त रूप से चुनौती देने के लिए बना महागठबंधन जहां अभी तक अपने में उलझा है, वहीं भाजपा ने जनता के साथ संवाद शुरू कर दिया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Feb 2019 05:23 AM (IST)Updated: Mon, 11 Feb 2019 05:23 AM (IST)
महागठबंधन गांठें सुलझाने में उलझा, भाजपा ने शुरू किया जनता से संवाद

रांची, राज्य ब्यूरो। भाजपा को संयुक्त रूप से चुनौती देने के लिए बना महागठबंधन जहां अभी तक अपनी गांठें सुलझाने में उलझा है वहीं भाजपा ने लोकसभा चुनाव को लेकर जनता और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद शुरू कर चुनावी बिगुल फूंक दिया है। बीते दस दिनों में पार्टी के कई केंद्रीय नेताओं ने झारखंड के विभिन्न जिलों में सभाएं कर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाना शुरू कर दिया है।

loksabha election banner

इस कड़ी में 16 फरवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोड्डा में आयोजित कलस्टर सम्मेलन में भाग लेंगे। यहां वे गोड्डा, दुमका और राजमहल संसदीय सीट के शक्ति केंद्र के स्तर से कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। वहीं, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह रांची में 12 फरवरी को होने वाले कलस्टर सम्मेलन में भाग लेंगे।

11 को जमशेदपुर में कलस्टर सम्मेलन का आयोजन होगा। वहीं, 28 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। भाजपा के प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने रविवार को मीडिया से बातचीत में पार्टी के कार्यक्रमों से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा की।

दीपक प्रकाश ने बताया कि छह लोकसभा क्षेत्र पलामू, चतरा, लोहरदगा, कोडरमा, गिरिडीह एवं धनबाद के बूथ एवं पंचायत स्तरीय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन संपन्न हो चुका है। चंदवा में आयोजित सम्मेलन में राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन उपस्थित रहे जबकि गिरिडीह के सम्मेलन में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत।

इस कड़ी में धनबाद, खूंटी, दुमका आदि में प्रबुद्ध सम्मेलन में राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा, राष्ट्रीय महामंत्री रामेश्वर चौरसिया, पूर्व मुख्यमंत्री अभयकांत प्रसाद शामिल हुए। चाईबासा युवा संसद को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने संबोधित किया।

इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता अनिल सिन्हा एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक उपस्थित रहेंगे।

भाजपा के कार्यक्रम

- 11 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि को पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर समर्पण दिवस के रूप में मनाएंगे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता चेक या मोदी एप के माध्यम से समर्पण राशि को पार्टी को सहयोग निधि के रूप में समर्पित करेंगे।

- 11 फरवरी को जमशेदपुर के एग्रिको मैदान में चाईबासा एवं जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के बूथ एवं पंचायत स्तरीय सम्मेलन का आयोजन होगा, जिसमें राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह शामिल होंगे।

- 12 फरवरी को रांची के हरमू मैदान में रांची, खूंटी एवं हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के बूथ एवं पंचायत स्तरीय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन होगा। सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, मुख्यमंत्री रघुवर दास और प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा शामिल होंगे।

- 12 फरवरी से दो मार्च तक मेरा परिवार भाजपा परिवार कार्यक्रम पूरे प्रदेश में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान सभी कार्यकर्ता अपने-अपने घरों में पार्टी का झंडा व स्टीकर लगाएंगे।

- 24 फरवरी को बूथ स्तर पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम बूथ स्तर पर आयोजित किया जाएगा।

- 26 फरवरी को दीप ज्योति अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता एवं लाभार्थियों के घर में दीप जलाएंगे।

- 28 फरवरी को मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री का सीधा संवाद बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.