सैनिकों की वीरता पर देश गौरवान्वित : विहिप
भारत-चीन सीमा (एलएसी) पर चीनी सैनिकों से लोहा लेते हुए 20 बहादुर बलिदानी जवानों को विहिप ने श्रद्धांजलि दी गई।
जागरण संवाददाता, रांची : भारत-चीन सीमा (एलएसी) पर चीनी सैनिकों से लोहा लेते हुए 20 बहादुर सैनिकों ने अपनी बलिदानी दे दी। रविवार को विश्व हिदू परिषद के आह्वान पर राज्यभर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। पूरे प्रदेश में पांच हजार से ज्यादा स्थानों पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। हरमू रोड प्रांत कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री केशव राजू ने कहा कि भारत के विरुद्ध चीन का साजिश चल रहा है। चीन सदैव भारत को झुकाने का प्रयास करता रहा है। परंतु उसका दिवास्वप्न कभी भी पूर्ण नहीं होगा। उन्होंने कहा चीन भू-विस्तार की इच्छा से ही भारत चीन सीमा पर आतंक मचाने का प्रयास किया है। इनके कम्युनिष्ट के शासन के कारण मानवता समाप्त हो चुका है। उनके स्वयं के देश के नागरिक आज उपेक्षित हैं। चीन आज विश्व में जैविक शुद्ध करके विश्व को खतरे में डाले हुए हैं। भारतवर्ष में युवकों को बहला-फुसलाकर नक्सलवाद को बढ़ावा देता रहा है। उसके इस कुकृत्य को विश्व हिदू परिषद निदा करता है।
प्रांत मंत्री डॉ. वीरेंद्र साहू ने कहा चीन कोरोना महामारी का जनक है। अपने कुकृत्य को छुपाने के लिए ही भारत की ओर आंखें दिखाने का तो दु:साहस कर रहा है। यह 1962 का भारत नहीं बल्कि 2020 का भारत है। आज मात्र सैनिक ही नहीं देश में करोड़ों रामभक्त अपनी मातृभूमि की सीमा की रक्षा के लिए तैयार बैठा है। साहु ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि चीन निर्मित वस्तुओं का बहिष्कार करें। मौके पर प्रांत उपाध्यक्ष देवी प्रसाद शुक्ला, महानगर मंत्री रविशंकर राय, महानगर बजरंग दल संयोजक रोहित सिंह परमार, प्रदीप मिश्रा,पिटू कुमार, सुरेश कुमार, अभिषेक कुमार, रितेश यादव, राजीव कुमार, ज्ञान प्रकाश लोहरा आदि उपस्थित थे।