नक्सली प्रशांत बोस, कुंदन पाहन सहित 19 पर चलेगा आतंकवाद का मुकदमा
Jharkhand. पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त ने सरकार से अभियोजन की स्वीकृति मांगी है। 24 दिसंबर 2011 को सोनुवा थाना क्षेत्र में पुलिस से हुआ था मुठभेड़।
रांची, राज्य ब्यूरो। पश्चिमी सिंहभूम के सोनुवा में 24 दिसंबर 2011 में पुलिस व भाकपा माओवादियों के बीच मुठभेड़ के एक मामले में आरोपित 19 नक्सलियों पर आतंकवाद का मुकदमा चलाने की तैयारी है। सोनुवा थाना में कांड संख्या 38/11 में दर्ज अनलॉफुल एक्टिविटीज प्रीवेंशन एक्ट (यूएपीए) के तहत सभी आरोपित नक्सलियों पर मुकदमा चलाने के लिए सरकार से अनुमति मांगी गई है।
इन आरोपितों में कुख्यात माओवादी प्रशांत बोस व अनमोल दा, आत्मसमर्पण करने के बाद से ही बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार में बंद कुंदन पाहन सहित कुल 19 माओवादी शामिल हैं। इनपर आतंकवाद का मुकदमा चलाने के लिए पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त ने गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग को पत्र लिखकर अनुमति मांगी है। यह मामला वर्तमान में गृह विभाग में विचाराधीन है।
इन नक्सलियों पर यूएपीए के तहत मुकदमा चलाने की मांगी गई है अनुमति
1. प्रशांत बोस उर्फ किशन दा उर्फ मनीष : सावनपुर, पश्चिम बंगाल।
2. अनमोल दा उर्फ समर जी उर्फ लालचंद्र हेम्ब्रम : जारवा वंशीटोला नावाडीह, बोकारो।
3. संदीप उर्फ मोतीलाल सोरेन : मंशुटांड़, पीरटांड़, गिरिडीह।
4. रेखा : बारूहातू, बुंडू, रांची।
5. विकास दा उर्फ कुंदन पाहन : बारीगढ़ा, अड़की, खूंटी।
6. भीम उर्फ भीमसेन मांझी : झरियामारा, सोनुवा, पश्चिमी सिंहभूम।
7. तुलसी उर्फ तुलसी साव उर्फ आकाश : मुरहू, खूंटी।
8. नवीन मांझी उर्फ भुवन मांझी : निमिचाघाट, गिरिडीह।
9. दीपक उर्फ कारू यादव : घोघवा, कटकमसांडी, हजारीबाग।
10. अजय महतो : पांडेडीह, पीरटांड़, गिरिडीह।
11. अनल दा उर्फ अनल मांझी : झरहा, पीरटांड़, गिरिडीह।
12. मिसिर बेसरा उर्फ सुनिर्मल उर्फ समर दा : मदनडीह, पीरटांड़, गिरिडीह।
13. प्रसाद मुंडा उर्फ कृष्णा अहीर : अड़की, खूंटी।
14. निर्मल जी उर्फ निर्दोश होरो : बड़ाकेसल टोला, सिकिदा, सोनुवा, पश्चिमी सिंहभूम।
15. बुधनी उर्फ लक्की उर्फ आशा : जेलुटिक, बुंडू, रांची।
16. शाहिद उर्फ कोका : सादे, रनिया, खूंटी।
17. लोहरा : सिकिदा, गुदड़ी, चाईबासा।
18. टोपनो : हरगीबांदु, गुदड़ी, चाईबासा।
19. निरल होरो : बुंडुंगकेला, गुदड़ी चाईबासा।
कुचाई मुठभेड़ में शामिल नक्सलियों पर चलेगा यूएपीए के तहत मुकदमा
सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई थाना क्षेत्र में 26 सितंबर 2017 को पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में शामिल दस नक्सलियों के विरुद्ध आतंकवाद से संबंधित कानून अनलॉफुल एक्टिविटीज प्रीवेंशन एक्ट (यूएपीए) के तहत मुकदमा चलाने की तैयारी है। सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त ने गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग को पत्र लिखकर सभी दस नक्सलियों के विरुद्ध यूएपीए में मुकदमा चलाने के लिए अनुमति मांगी है। मामला सरकार के स्तर पर विचाराधीन है।
इन नक्सलियों पर आतंकवाद का मुकदमा चलाने की अनुशंसा
1. कजरू मुंडा उर्फ सोमा मुंडा : बारूहातू, खूंटी।
2. महाराज प्रमाणिक उर्फ राज प्रमाणिक : इचागढ़, सरायकेला-खरसावां।
3. अमित मुंडा उर्फ सुखलाल मुंडा : तमराना, तमाड़, रांची।
4. बिरेन उर्फ सागर सिंह : टेंगाडीह, नीमडीह, सरायकेला-खरसावां।
5. बुधराम मुंडा : हेम्ब्रम, अड़की, खूंटी।
6. जीतन मुंडा : हेम्ब्रम, अड़की, खूंटी।
7. बोयदा पाहन : मुरहू, खूंटी।
8. टाके मुंडा : चाटुदा, कुचाई, सरायकेला-खरसावां।
9. फागु मुंडा : इचाडीह, सेकराडीह, कुचाई, सरायकेला-खरसावां।
10. मुखिया पाहन : जिलिंगकेला, मुरहू, खूंटी।