Move to Jagran APP

बादल छंटते ही रात में गिरेगा तापमान, बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बादल छंटते ही अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कमी आते ही ठंड बढेगी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Oct 2019 04:10 AM (IST)Updated: Fri, 11 Oct 2019 04:10 AM (IST)
बादल छंटते ही रात में गिरेगा तापमान, बढ़ेगी ठंड
बादल छंटते ही रात में गिरेगा तापमान, बढ़ेगी ठंड

जागरण संवाददाता, रांची : मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बादल छंटते ही अधिकतम व न्यूनतम तापमान में एक-दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी। मौसम वैज्ञानिक आरएस शर्मा ने बताया कि एक-दो दिनों के बाद आसमान साफ होगा और रात में न्यूनतम तापमान में एक-दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों से, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी व पश्चिमी राजस्थान से दक्षिण-पश्चिमी मानसून की विदाई हो चुकी है। अब गुरदासपुर, चंडीगढ़, हरिद्वार, बहरैच, सुल्तानपुर, ओराई, सवाई मधुपुर व जलौर से मानसून की विदाई होने की संभावना है। हालांकि बंगाल की खाड़ी के उत्तरी क्षेत्र व गंगेटिक पश्चिम बंगाल और ओडिशा के समुद्री तट से जुड़े सीमावर्ती क्षेत्रों में समुद्रतल से ऊपर 2.1 किलोमीटर क्षेत्र में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर है। उन्होंने बताया कि रांची व आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। जबकि शनिवार से आसमान साफ होगा। राज्य के उत्तर-पूर्वी व दक्षिणी-पूर्वी जिलों में वज्रपात होने की संभावना

loksabha election banner

मौसम पूर्वानुमान के तहत शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को राज्य के उत्तर-पूर्वी व दक्षिण-पूर्वी जिलों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ वज्रपात होने की संभावना है। कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश भी हो सकती है। पिछले 24 घंटे (बुधवार की सुबह 8:30 बजे से गुरुवार की सुबह 8:30 बजे तक) जामताड़ा व पुटकी में 70.0 मिमी., खुशियारी में 50.0 मिमी., धनबाद में 30.0 मिमी., जामताड़ा, मसानजोर, पत्थरगामा, महगामा, गोड्डा व जरीडीह में 20 मिमी., गोविंदपुर व सारठ में 10 मिमी. बारिश हुई।

------

गुरुवार का तापमान (डिसे. में)

शहर अधिकतम न्यूनतम

रांची 29.7 19.8

जमशेदपुर 32.2 23.2

डालटनगंज 30.7 23.9

बोकारो 27.1 21.5

चाईबासा 29.8 22.0

------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.