'सुपर मॉम टैलेंट हंट' में मम्मियों संग बच्चों ने बिखेरा जादू
जेसीआइ रांची उड़ान की ओर से रविवार को मेन रोड स्थित एवीएन ग्राड होटल में सुपर मॉम डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जहां मम्मियों ने अपने बच्चों संग समां बंधा। प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
रांची : जेसीआइ रांची उड़ान की ओर से रविवार को मेन रोड स्थित एवीएन ग्राड होटल में सुपर मॉम टैलेंट हंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कुल छह श्रेणी में प्रतियोगिताएं हुईं। योगा ऑन बीट्स के अंतर्गत प्रतिभागियों ने स्वास्थ्य के प्रति सजगता का संदेश देते हुए अभूतपूर्व प्रदर्शन किया। इसमें प्रथम स्थान पर दिव्या जायसवाल रहीं। सुरों की मलिका प्रतियोगिता में स्थानीय कलाकारों के संगीत ने मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रथम स्थान पर मनीषा पोद्दार रहीं। महिला सशक्तिरण एवं भविष्य के हिन्दुस्तान की तस्वीर कैनवास के रंग (चित्राकन)में प्रथम स्थान बिनीता जैन ने प्राप्त किया। नृत्य कला के प्रदर्शन में शिवली सर्राफ ने बाजी मारी। कुकरी प्रतियोगिता में पाक कला की प्रतिभा का परिचय करा नजमा नेहा प्रथम स्थान पर रहीं। आकर्षण का केंद्र अनुपयोगी वस्तुओं से फैशन कला का प्रदर्शन रहा, जिसकी विजेता काजल ठाकुर रहीं। निर्णायक समिति में सभी क्षेत्रों के विशेषज्ञ थे। आदित्य सिंह ने योग में, आशा बियानी कुकिंग, स्वाति सरकार संगीत, अर्चना मुरारका फैशन स्टाइल में एवं रिंपी रॉय घोष नृत्य में निर्णायक रहीं। मुख्य प्रायोजकों में बुधिया हेल्थ केयर एवं एचडीएफसी बैंक शामिल थे। प्रतिभागियों में नूतन सिंह, मिनी सहाय, दिव्या जायसवाल, सुमन राय जैन, नीतू, अनुराधा सोमानी, श्वेता साबू, मनीषा पोद्दार, विभा गौतम, रीता, पूजा, आंचल, ख़ुशबू, नेहा, अंकिता, विनिता, संध्या बागला, प्रियंवदा, शिवली, माधुरी, काजल, रिंकी, रूपा, हेमलता, रुचि, सपना, संध्या आदि शामिल हुई। संस्था की अध्यक्ष दीप्ति बजाज, भावना काबरा, राखी जैन, वृंदा अग्रवाल, सारिका सिंह ने पुरस्कृत किया। संचालन मनीषा सोमानी, प्रीति मोहता, प्रियंका सरावगी और रेखा माहेश्वरी ने किया।