Move to Jagran APP

ताला ने दी प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में नए चेहरों को जगह

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने तमाम शीर्ष नेताओं को दरकिनार करते हुए रविवार देर शाम प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा कर दी। कार्यसमिति में नए लोगों को जगह दी गई है।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Mon, 08 Aug 2016 05:07 AM (IST)Updated: Mon, 08 Aug 2016 05:10 AM (IST)

राज्य ब्यूरो, रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने तमाम शीर्ष नेताओं को दरकिनार करते हुए रविवार देर शाम प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा कर दी। कार्यसमिति को लेकर देर रात तक ऊहापोह की स्थिति बनीं रही। आलम यह रहा कि प्रदेश प्रभारी त्रिवेंद्र सिंह रावत को भी कार्यसमिति की घोषणा की जानकारी नहीं दी गई।

loksabha election banner

कार्यसमिति की अधिकृत सूची भाजपा कार्यालय से नहीं बल्कि प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष ताला मरांडी के पीए मोहन मुरली के स्तर से जारी की गई।

प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने तकरीबन पूरी टीम को बदल डाला है। कार्यसमिति में पुराने चेहरों से किनारा करते हुए नए लोगों को जगह दी गई है, इससे विवाद के आसार गहरा गए हैं। 118 सदस्यीय प्रदेश कार्यसमिति में पांच प्रदेश उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, चार प्रदेश मंत्री, एक कार्यालय मंत्री, एक मीडिया प्रभारी, दो प्रदेश प्रवक्ता, एक प्रशिक्षण प्रमुख और 41 प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों को जगह दी गई है। 9 स्थायी आमंत्रित सदस्यों के साथ-साथ सभी सांसदों और विधायकों को जगह दी गई है। पांच मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा भी की गई है।

त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश प्रभारी, भाजपा ने बताया कि प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा की जानकारी मुझे नहीं है। किसी ने मजाक किया होगा।

प्रदेश उपाध्यक्ष : मीरा मुंडा, शिवधारी राम, राजेंद्र महतो, लक्ष्मण प्रसाद सिंह, आदित्य साहू।

प्रदेश महामंत्री : रणधीर सिंह, अजयनाथ शाहदेव, समीर उरांव।

प्रदेश मंत्री : विनय कुमार शर्मा, अमिता भाटिया, पूनम प्रकाश, पुनिता राय।

प्रदेश कार्यालय मंत्री : मधुसूदन जरूहार।

प्रदेश मीडिया प्रभारी : शिवपूजन पाठक।

प्रदेश प्रवक्ता : उमाशंकर केडिया

कमाल खान।

प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख : गणेश मिश्र।

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य : अर्जुन मुंडा, रामचंद्र बैठा, सुरेश मुर्मू, रागिनी सिन्हा, चक्रधर यादव, कामेश्वर प्रसाद कुशवाहा, विनय कुमार चौबे, अनुग्रहित प्रसाद साह, सत्यनारायण सिंह, रामजीत मार्डी, अमित कुमार यादव, बड़कुवंर गगराई, संध्या सिंह, कल्याणी देवी, अरुणा राय, मनीषा मिश्रा, ईलारानी पाठक, लक्ष्मी बाखला, शर्मिला रजक, कोचे मुंडा, देवेंद्रनाथ सिंह, राजेश्वर प्रसाद यादव, अनुकूल ओझा, सूबेदार पासवान, बहादुर सिंह, नसीब लाल महतो, ओम प्रकाश साहू, फागू राम बेसरा, अशोक षाडंगी, सुमन मेहता, आरती राणा, शकुंतला उरांव, शकुंतला माली, ममता साह, अनिल सिन्हा, रंजना जायसवाल, दीप्ति शरण, चंडी चरण साहू, संजीव कुमार जजवाड़े और सीताराम पाठक।

स्थायी आमंत्रित सदस्य : दुखा भगत, अभयकांत प्रसाद, यदुनाथ पांडेय, रघुवर दास, पीएन सिंह, दिनेशानंद गोस्वामी, यशवंत सिन्हा, श्याम नारायण दुबे और जया जैन।

सांसद : पशुपतिनाथ सिंह, सुनील कुमार सिंह, रवींद्र कुमार राय, रवींद्र कुमार पांडेय, सुदर्शन भगत, रामटहल चौधरी, बीडी राम, जयंत सिन्हा, निशिकांत दुबे, लक्ष्मण गिलुआ, विद्युत वरण महतो, कडिय़ा मुंडा, महेश पोद्दार, मुख्तार अब्बास नकवी।

विधायक : रघुवर दास, सरयू राय, सीपी सिंह, दिनेश उरांव, नीलकंठ सिंह मुंडा, लुइस मरांडी, विमला प्रधान, गंगोत्री कुजूर, अनंत ओझा, बिरंची नारायण, अशोक भगत, शिवशंकर उरांव, राज पलिवार, अमित कुमार मंडल, नीरा यादव, मनीष जायसवाल, नागेंद्र महतो, जयप्रकाश वर्मा, निर्भय शाहबादी, योगेश्वर महतो बाटुल, फूलचंद मंडल, राज सिन्हा, संजीव सिंह, ढुल्लू महतो, साधुचरण महतो, जीतूचरण राम, रामकुमार पाहन, रामचंद्र चंद्रवंशी, राधाकृष्ण किशोर, ताला मरांडी, नारायण दास, जय प्रकाश भोक्ता, केदार हाजरा, लक्ष्मण टुडू, मेनका सरदार, सत्येंद्र नाथ तिवारी, हरिकृष्ण सिंह, जानकी प्रसाद यादव, नवीन जायसवाल, अमर कुमार बाउरी, रणधीर सिंह, आलोक कुमार चौरसिया, गणेश गंझू।

मोर्चा अध्यक्ष

युवा मोर्चा : विजय प्रधान।

महिला मोर्चा : ऊषा पांडेय।

अनुसूचित जनजाति मोर्चा : शिवशंकर उरांव।

अनुसूचित जाति मोर्चा : जवाहर पासवान।

अल्पसंख्यक मोर्चा : इकबाल इमाम।

कोषाध्यक्ष और मुख्यालय प्रभारी का जिक्र नहीं

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में पहली बार किसी कोषाध्यक्ष और मुख्यालय प्रभारी को जगह नहीं दी गई है। लंबे समय तक भाजपा के कोषाध्यक्ष रहे महेश पोद्दार पिछले दिनों राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.