यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
30 मिलियन डालर का निवेश करेगा ताइवान
ताइवान की आइटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनियों ने झारखंड में तीस मिलियन डालर के निवेश की इच्छा जताई है। गुरुवार ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, रांची। ताइवान की आइटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनियों ने झारखंड में तीस मिलियन डालर के निवेश की इच्छा जताई है। गुरुवार को ताइवान दौरे पर गए उद्योग सह सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव सुनील वर्णवाल से मुलाकात के क्रम में विभिन्न कंपनियों ने झारखंड में निवेश की इच्छा जताई।
सुनील वर्णवाल ने कंपनियों से वन टू वन मुलाकात के क्रम में झारखंड सरकार द्वारा निवेश को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रही योजनाओं से अवगत कराया।
शुक्रवार को ताइवान की कंपनियों के साथ निवेश को लेकर विशेष सत्र का आयोजन किया गया है। सुनील वर्णवाल ने कहा कि ताइवान में निवेशकों के साथ वार्ता सकारात्मक रही। वहां की कई दिग्गज कंपनियां मसलन फोरट्रेंड ताइवान, आइसी नेक्सस, टीवाई-ओएचएम आदि ने निवेश में रुचि दिखाई है।