विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tablighi Jamaat: ताजा खुलासे से हड़कंप, झारखंड के इन जिलों में छिपे हैं विदेशी

By Alok ShahiEdited By:
Published: Tue, 07 Apr 2020 10:37 PM (IST)Updated: Thu, 09 Apr 2020 10:05 AM (IST)

Tablighi Jamaat छह जिलों के उपायुक्त एसपी को सभी विदेशियों का सत्यापन करने का आदेश दिया गया है...

Tablighi Jamaat: ताजा खुलासे से हड़कंप, झारखंड के इन जिलों में छिपे हैं विदेशी
Tablighi Jamaat: ताजा खुलासे से हड़कंप, झारखंड के इन जिलों में छिपे हैं विदेशी

रांची, राज्य ब्यूरो : रांची सहित राज्य के छह जिलों में अभी भी कई विदेशी नागरिक विशेष सत्यापन दल की नजर से बचे हो सकते हैं। इनमें रांची के अलावा धनबाद, बोकारो, कोडरमा, देवघर तथा गोड्डा शामिल हैं। गृह विभाग ने इन सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को इन विदेशी नागरिकों की सूची सौंपते हुए उनकी जांच कराने का आदेश दिया है। 

स्वास्थ्य सचिव डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी ने भी इन जिलों के उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को विशेष टीम बनाकर इन विदेशी नागरिकों का अविलंब सत्यापन करने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि सत्यापन के बाद यदि उनके जिले में विदेशी नागरिक मिलते हैं, तो उन्हें अविलंब क्वारंटाइन किया जाए। साथ ही, उनके कोरोना संक्रमण के संदिग्ध पाए जाने पर निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत उनके सैंपल की जांच कराई जाए।

बता दें कि कुछ दिन पूर्व भी स्वास्थ्य सचिव ने रांची के एक बड़े होटल में विदेशी नागरिकों के ठहरने की सूचना रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक को दी थी, जिसके बाद उनकी जांच कराई गई। इधर, अभी तक राज्य सरकार ने चीन, नेपाल, इटली, मलेशिया, इंडोनेशिया आदि देशों से झारखंड लौटे 1,977 लोगों को 28 दिनों के आइसोलेशन पीरियड में रखा है। इनकी लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। हालांकि, इनमें से 394 लोगों का 28 दिनों का आइसोलेशन पीरियड खत्म हो गया है।