Move to Jagran APP

T20 Cricket League 2020: 17 से रांची के जेएससीए में टी-20 लीग, 6 टीमों की हुई घोषणा

T20 Cricket League at JSCA Stadium Ranchi रांची स्थित जेएससीए स्टेडियम में देश के पहले टी-20 लीग की शुरुआत होगी। इसके सफल आयोजन के लिए कई कमेटियां गठित की गई है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 10 Sep 2020 06:15 AM (IST)Updated: Fri, 11 Sep 2020 12:47 PM (IST)
T20 Cricket League 2020: 17 से रांची के जेएससीए में टी-20 लीग, 6 टीमों की हुई घोषणा
T20 Cricket League 2020: 17 से रांची के जेएससीए में टी-20 लीग, 6 टीमों की हुई घोषणा

रांची, जासं। कोरोना काल में देश के पहले खेल आयोजन की तैयारी रांची में पूरी कर ली गई है। इस संक्रमण काल में 17 सितंबर से रांची स्थित जेएससीए स्टेडियम में देश के पहले टी-20 लीग की शुरुआत होगी। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) ने लीग के लिए टीमों की घोषणा कर दी है। वहीं इसके सफल आयोजन के लिए कमेटियों का गठन किया गया है। लीग में छह टीमें रांची रायडर्स, जमशेदपुर जगलर्स, धनबाद डायनोमोज, सिंहभूम स्ट्राइकर्स व दुमका डेयर डेविल्स भाग लेंगी। प्रत्येक टीम में 16 खिलाडिय़ों को रखा गया है। पिछले सत्र में रणजी ट्रॉफी, अंडर-23, 19 व 16 में राज्य टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाडिय़ों को टीम में जगह दी गई है।

loksabha election banner

ये टीमें लेंगी हिस्सा

रांची रायडर्स : आनंद सिंह, आर्यमन सेन, शिखर मोहन, आदित्य सिंह, पंकज कुमार, रोनी कुमार, सत्येंद्र कुमार प्रजापति, विवेकानंद तिवारी, प्रेम कुमार, हर्ष राणा, मनीषी, प्रेम कुमार सिंह, आशीष कुमार चौबे, रिषभ राज, आयुष ओझा, यश भगत, कोच-एसएस राव व राहुल मिश्रा।

जमशेदपुर जगलर्स : विवेक कुमार, आर्यन हुडा, श्रेष्ठ सागर, राहिल रियाज खान, रोबिन मंडल, हिमांशु द्विवेदी, संकट मोचन, राहुल प्रसाद, आशीष कुमार (सी), रिशु सिंह चौहान, सुशांत वर्मा, जसकरण, अतुल सुरवर, गौरव मिश्रा, कोच-सतीश सिंह व कुलदीप शर्मा।

धनबाद डायनोमोज : नजीम सिद्दीकी, विशाल सिंह, विजय जेना, सत्य सेतु, कौशल सिंह, साहिब रिजवी, शुभम सिंह (सी) चंदन मुखी, जय प्रकाश यादव, अभिषेक यादव, अभिषेक चौधरी, शुभम सिंह (जू), अमन कुमार, कुमार अंकित, साहिल राज, विकास कुमार, कोच-रतन कुमार व अरुण विद्यार्थी।

बोकारो ब्लास्टर्स : कुमार देवब्रत, विकास विशाल, कुमार कुशाग्र्र, आयुष भारद्ववाज, राजनदीप सिंह, प्रेम चौरसिया, अंकित राज सिंह, आशीष कुमार (जू), नित्यानंद कश्यप, युवराज कुमार, प्रतीक रंजन, पंकज यादव, अजीत कुमार सिंह, विकास सिंह, प्रतीक कुमार, आसिफ मंसूरी, कोच काजल दास।

सिंहभूम स्ट्राइकर्स : अरविंद कुमार,  सुमित कुमार, कुमार सूरज, कुमार करण, अमरदीप सिंह, विल्फ्रेड बेंग, शरणदीप सिंह, बाल कृष्णा, अजय यादव, आर्यमन लाला, प्रतीक भगत, शिवा सिंह, विनायक विक्रम, अंशु सिंह, रौशन कुमार निराला, कोच-सीएम झा।

दुमका डेयरडेविल्स : मोहित कुमार, भानू आनंद, अर्नव सिन्हा, आलोक शर्मा, मो. शाहरूख, सुप्रियो चक्रवर्ती, आयुष कुमार, अमित कुमार, सौरभ शेखर, जुनैद अशरफ, , सोनू कुमार सिंह, अमित कुमार, रौनित कुमार सिंह, निशिकांत, हर्षदेव गौतम, कुमार शुभम, कोच मनीष वद्र्धन, राजकुमार यादव।

अंपायर सोमनाथ झा, राजेश्वर सिंह, रमेश कुमार, प्रमोद कुमार, अजीत कुमार सिंह, उमेश पाठक, सौमित्र पटनायक मैच का संचालन करेंगे जबकि राजेश वर्मा, अनवर मुस्तफा व आशीष सिन्हा मैच रेफरी होंगे।

खिलाडियों के लिए कोविड टेस्ट अनिवार्य

कोविड-19 को देखते हुए सभी खिलाडिय़ों के लिए कोविड टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है। सभी खिलाडिय़ों को मैच के पूर्व अपनी रिपोर्ट कमेटी में जमा करनी है। जिनका रिपोर्ट नहीं होगा उनका टेस्ट यहां कराया जाएगा। कमेटी में डॉ. नफीस अख्तर खान (चेयरमैन), अजयनाथ शाहदेव (वाइस चेयरमैन) होंगे। अभय सिंह व अभय सिंह क्लब प्रतिनिधि होंगे। वहीं रिसेप्शन एंड एकोमोडेशन कमेटी में अमरेंद्र कुमार सिंह (चेयरमैन), किशोर चंद्रा, जय कुमार सिन्हा, सुरेश कुमार (संयोजक) शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.