Jharkhand T20 Cricket League: जमशेदपुर ने रांची को हराया, अगला मैच धनबाद डायनमोज व बोकारो ब्लास्टर्स के बीच
T20 Cricket League 2020 यह टूर्नामेंट 15 सिंतबर से चल रहा है। आज खेले गए पहले मैच में जमशेदपुर ने रांची को दो विकेट से हरा दिया है। रांची के जेएससीए स्टेडियम ओवल व मुख्य स्टेडियम में लीग के कुल 30 मैच खेले जाएंगे।
रांची, जासं। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित टी-20 लीग के तहत आज खेले गए मैच में जमशेदपुर ने रांची को दो विकेट से हरा दिया। यह टूर्नामेंट 15 सिंतबर से चल रहा है। आज का दूसरा मैच बोकारो और धनबाद के बीच होना है।
बता दें कि रांची के जेएससीए स्टेडियम ओवल व मुख्य स्टेडियम में लीग के कुल 30 मैच खेले जाएंगे। सेमीफाइनल व फाइनल एक व दो अक्टूबर को खेला जाएगा। आज जमशेदपुर जुगलर्स और रांची राइडर्स के बीच मैच खेला गया। इसमें जमशेदपुर जुगलर्स ने रांची राइडर्स को 2 विकेट से हरा दिया। विवेकानंद तिवारी को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया। उन्होंने चार विकेट लिए।
आरडीसीए के सचिव शैलेंद्र कुमार ने अवार्ड का वितरण किया। आज ही धनबाद डायनमोज और बोकारो ब्लास्टर्स के बीच दूसरा मैच खेला जाएगा। कल गुरुवार को रांची राइडर्स और सिंहभूम स्ट्राइकर्स और जमशेदपुर जुगलर्स और दुमका डेयरडेविल्स के बीच मैच खेला जाएगा।
एप के माध्यम से मैच का लें आनंद
झारखंड टी-20 लीग मैच के दौरान स्टेडियम में दर्शकों के प्रवेश पर पाबंदी है। लेकिन दर्शक मैच का आनंद फैनकॉड एप डाउनलोड कर ले सकते हैं। इस एप पर सभी मैच का जीवंत प्रसारण का लुत्फ उठाया जा सकता है। टी-20 लीग का मैच सुबह साढ़े नौ बजे और दोपहर डेढ़ बजे से शुरू होगा।