Move to Jagran APP

रांची के सुनील कुजूर बने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव

रांची : रांची से जुड़े सुनील कुजूर छत्तीसगढ़ के नए मुख्य सचिव बने हैं। छत्तीसगढ़ के नए मुख्य सचिव रांची के रहनेवाले हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 04 Jan 2019 12:42 PM (IST)Updated: Fri, 04 Jan 2019 12:42 PM (IST)
रांची के सुनील कुजूर बने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव

रांची : रांची से जुड़े सुनील कुजूर छत्तीसगढ़ के नए मुख्य सचिव बने हैं। छत्तीसगढ़ के नए मुख्य सचिव सुनील कुजूर रांची के पत्थलकुदवा इलाके के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि मैं 1982 में वहां से निकला, अभी इतना ही बता सकता हूं कि मेरा पता डिप्टी लेन था। अब वहां नहीं जाता। मां थी वह भी चल बसीं। एक बहन है, जो वहीं रहती हैं।

loksabha election banner

मुख्य सचिव बनने के बाद सुनील कुजूर ने दैनिक जागरण के सहयोगी प्रकाशन नईदुनिया से अपने अनुभवों और भविष्य की योजनाओं को साझा किया। उन्होंने बताया कि उनकी स्कूली शिक्षा सेंट जेवियर्स स्कूल डोरंडा से हुई। इसके बाद सेंट जेवियर्स कॉलेज से इतिहास में स्नातक की उपाधि ली। फिर उन्होंने एमए के लिए जेएनयू में दाखिला लिया। सिविल सर्विस परीक्षा को लक्ष्य बनाकर तैयारी की और 1986 में आइएएस बन गए। उन्होंने कहा कि रांची में बिताए दिन अब भी याद आते हैं। उनके पास रांची के कॉलेज और स्कूल के दोस्तों के बधाई संदेश आ रहे हैं।

सुनील ने कहा-मुख्य सचिव बनकर खुश हूं। आइएएस कहीं भी पदस्थ हों, जिम्मेदारी तो होती ही है, फिर भी मुख्य सचिव बनना एक अलग तरह का अहसास है और बड़ी जिम्मेदारी भी। सरकार ने मुझपर भरोसा जताया है और मैं भरोसे पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा।

कुजूर ने कहा कि रांची में पढ़ाई के दौरान गुजारे गए लम्हे अब भी उनकी जेहन में हैं। उन्होंने सेंट जेवियर कॉलेज के इतिहास के प्रोफेसर फादर वेनटरॉय को याद करते हुए कहा कि उनके बताए एक-एक शब्द मुझे आज भी याद हैं। उनकी बातों को याद कर आज भी मैं प्रेरणा लेता हूं। आइएएस की तैयारी कर रहे युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि लक्ष्य पर नजर जमाए रखें, सफलता जरूर मिलेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.