विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sudesh Mahato: सुदेश महतो ने अमित शाह से की मुलाकात, BJP के साथ मिलकर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

Published: Mon, 26 Aug 2024 08:12 PM (IST)Updated: Mon, 26 Aug 2024 08:22 PM (IST)

सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने मुलाकात की। ...और पढ़ें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले सुदेश महतो
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले सुदेश महतो

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड विधानसभा का चुनाव आजसू पार्टी एनडीए गठबंधन के तहत ही लड़ेगी। सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो की हुई मुलाकात में इसपर सहमति बनी।

लगभग एक घंटे की बैठक में दोनों नेताओं के साथ विधानसभा चुनाव तथा झारखंड के राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई। आजसू प्रमुख ने पार्टी के हालिया कार्यक्रमों से भी उन्हें अवगत कराया। अमित शाह के साथ बैठक के बाद सुदेश ने मीडिया से बात करते हुए एनडीए के साथ चुनाव लड़ने की घोषणा की।

पिछले विस चुनाव में नहीं हुआ था दोनों दलों के बीच तालमेल

बताते चलें कि पिछले विधानसभा चुनाव में सीटों को लेकर भाजपा और आजसू पार्टी के बीच तालमेल नहीं हो सका था। इसका खामियाजा दोनों दलों को उठाना पड़ा था। इस बार दोनों दलों की ओर से साथ चुनाव लड़ने पर जोर दिया जा रहा है। हालांकि सीटों के बंटवारे पर अभी तक कोई चर्चा नहीं हुई है।

संभावना जताई जा रही है कि एनडीए गठबंधन के तहत आजसू को सात से आठ सीटें मिल सकती हैं। इधर, सुदेश से जब चम्पाई सोरेन को लेकर सवाल पूछे गए तो उन्होंने कहा कि अगर चम्पाई एनडीए में आते हैं तो गठबंधन को और मजबूती मिलेगी और उनका स्वागत है।

उन्होंने बताया कि झामुमो ने उनके साथ गलत किया है। चम्पाई अच्छा काम कर रहे थे, लेकिन उन्हें हेमंत सोरेन की कुर्सी की ललक का शिकार होना पड़ा। चम्पाई ने भी अपनी भावनाओं में इसे व्यक्त किया है।

ये भी पढ़ें-

Jharkhand News: 28 को CM हेमंत सोरेन आएंगे सरायकेला, मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को बाटेंगे स्वीकृति पत्र

Champai Soren: चंपई सोरेन ने कर लिया फैसला, इस शर्त पर ज्वाइन करेंगे BJP; अमित शाह से होगी फाइनल बात