यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ranchi News: सुदेश महतो ने गठित की आजसू की केंद्रीय कमेटी, युवा और महिला नेताओं को दी अहम जिम्मेदारियां; देखें लिस्ट
आजसू के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने पार्टी की केंद्रीय कमेटी का गठन कर लिया है। मुख्य प्रवक्ता देवशरण भगत ...और पढ़ें

HighLights
- आजसू की केंद्रीय कमेटी में पांच उपाध्यक्ष और 34 महासचिव।
- कमेटी के 498 सदस्यों में 187 को मिला कोई न कोई पद।
राज्य ब्यूरो, रांची। आजसू के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने पार्टी की केंद्रीय कमेटी का गठन कर लिया है। मुख्य प्रवक्ता देवशरण भगत ने बुधवार को नई कमेटी की घोषणा की।
नई टीम में युवाओं और महिलाओं को तरजीह दिया गया है। एक दिन पूर्व मंगलवार को घोषित केंद्रीय कमेटी के 498 सदस्यों में 187 को कोई न कोई पद दिया गया है।
वरीय उपाध्यक्ष बनाए गए चंद्रप्रकाश चौधरी
केंद्रीय कमेटी में गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी को इस बार भी वरीय उपाध्यक्ष बनाया गया है, वहीं पांच नेताओं को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी तरह, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस को इस बार भी प्रधान महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। 34 नेताओं को महासचिव बनाया गया है। बड़ी संख्या में नेताओं को सचिव एवं अन्य पदों की जिम्मेदारी दी गई है।
नवसकल्पों के तहत केंद्रीय पदाधिकारियों की घोषणा: आजसू
केंद्रीय कमेटी की घोषणा करते हुए देवशरण भगत ने कहा कि 29, 30 सितंबर एवं एक अक्टूबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित पार्टी केंद्रीय महाधिवेशन में राज्य के नवनिर्माण के लिए गए नवसकल्पों के तहत केंद्रीय पदाधिकारियों की घोषणा की गई है।
कमेटी में हर जाति, धर्म, क्षेत्र का प्रतिनिधित्व
पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारी केंद्रीय सदस्यों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर इस राज्य को वर्तमान सरकार की कुशासन से जनता के स्वशासन की ओर ले जाने का कार्य करेंगे।
केंद्रीय पदाधिकारियों के चयन में राज्य के हर जाति, धर्म, क्षेत्र का प्रतिनिधित्व हो यह सुनिश्चित किया गया है। केंद्रीय कमेटी के सदस्यों में 50 प्रतिशत युवा तथा 30 प्रतिशत महिलाएं हैं।
केंद्रीय कमेटी में जिन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
अध्यक्ष: सुदेश कुमार महतो।
वरीय उपाध्यक्ष: चंद्रप्रकाश चौधरी।
उपाध्यक्ष: उमाकांत रजक, हसन अंसारी, सुप्रीत मुर्मु, अकील अख्तर तथा कुशवाहा शिवपूजन मेहता।
प्रधान महासचिव: रामचंद्र सहिस।
महासचिव: लंबोदर महतो, सुनीता चौधरी, राजेंद्र मेहता, रोशनलाल चौधरी, हरे लाल महतो, रवि शंकर मौर्य, खालिद खलील, नीरू शांति भगत, अशोक गहलोत, यशोदा देवी, तिवारी महतो, जोनाथन टुडू, उमेश सिंह भोक्ता, रीना, अंजू महली, अजय कुमार सिंह, अनूप कुमार पांडे, अर्जुन बैठा, तरुण गुप्ता, माधव चंद्र महतो, अजय सिंह, पार्वती देवी, बृजमोहन कुमार, रामजी यादव, निर्मला भगत, एमपी राजा, काशीनाथ सिंह राधेश्याम गोस्वामी, सागेन हांसदा, संतोष महतो, विजय कुमार साहू, डोमन टुडू, अशोक नाग, नजरूल हसन हाजमी।
मुख्य प्रवक्ता: देवशरण भगत।
प्रवक्ता: विकास राणा, सुधीर यादव, मनोज सिंह।
कोषाध्यक्ष: नंदू पटेल।
सह कोषाध्यक्ष: बिमल बुधिया।
प्रधान, अनुशासन समिति: सुबोध प्रसाद।
यह भी पढ़ें: मॉर्निंग वॉक पर निकली लड़की को कार के अंदर खींच ले गए तीन बदमाश, कंबल से ढक जैसे-तैसे ले गए सूनसान जगह, फिर...
