विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

झारखंड आईएमए का चुनाव 19 दिसंबर को, 25 दिसंबर को रिजल्ट

By Sanjay Kumar SinhaEdited By:
Published: Tue, 02 Nov 2021 10:21 PM (IST)

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन आईएमए झारखंड ने अपने कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव की तिथि घोषित कर दी है। प्रदेश आईएमए का ...और पढ़ें

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन आईएमए झारखंड का भवन।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन आईएमए झारखंड का भवन।

रांची (जासं) : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन आईएमए झारखंड ने अपने कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव की तिथि घोषित कर दी है। प्रदेश आईएमए का चुनाव 19 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। चुनाव समिति के सचिव डा शंभु प्रसाद सिंह ने बताया कि पहले यह चुनाव कोविड 19 की वजह से समय पर नहीं हो पायी थी। लेकिन अब स्थिति सामान्य दिख रही है, जिसके बाद अब चुनाव कराया जाएगा। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। नामांकन भरने की तिथि 12 से 27 नवंबर तक रखा गया है। इसके बाद फॅार्म की स्क्रूटनी 29 नवंबर को किया जाएगा। नाम वापस लेने की तिथि एक दिसंबर रखी गई है। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों के नाम तीन दिसंबर को जारी किया जाएगा। चुनाव 19 दिसंबर और 25 दिसंबर को रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

15 पदों के लिए होगा चुनाव : प्रदेश आईएमए के 15 पदों के लिए चुनाव आयोजित होगा। इसमें अध्यक्ष के लिए एक पद, उपाधीक्षक व संयुक्त सचिव के लिए छह-छह पद रखे गए हैं। जबकि सचिव और कोषाध्यक्ष के लिए एक-एक पद पर चुनाव होगा। इसके अलावे अध्यक्ष, उपाधीक्षक, सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार को आईएमए का कम से कम 10 वर्ष का सदस्य होना जरूरी है। साथ ही प्रदेश या जिला आईएमए में कार्यकारिणी सदस्य के रूप में काम किया हो। अध्यक्ष पद के लिए 15 हजार रुपए नामांकन फी रखी गई है।