Move to Jagran APP

झानू ने झारखंड के लिए दूसरा पदक जीता

रांची : सातवीं राष्ट्रीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता में शुक्रवार को झानू हांसदा ने झारखंड के लि

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Jan 2019 01:40 AM (IST)Updated: Sat, 19 Jan 2019 01:40 AM (IST)
झानू ने झारखंड के लिए दूसरा पदक जीता

रांची : सातवीं राष्ट्रीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता में शुक्रवार को झानू हांसदा ने झारखंड के लिए दूसरा पदक जीता। झानू ने इस बार कंपाउंड मिक्स टीम इवेंट में कास्य पदक जीता। विक्की दुबे और झानो हासंदा की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पर कब्जा जमाया। इस इवेंट का स्वर्ण बीएसएफ के राजीव लोचन मिश्रा व मानव नर्जरी ने जीता। रजत पदक पंजाब के लवजोत सिंह व राजकुमार की जोड़ी ने हासिल किया। प्रतियोगिता में चौथे दिन भी असम राइफल्स के तीरंदाजों ने तीन स्वर्ण और एक रजत पदक जीता। कंपाउंड स्पद्र्धा के ओवरऑल राउंड में जी रोबेरल शर्मा ने असम राइफल्स के लिए स्वर्ण पदक जीता। इंडियन राउंड के ओवरऑल पुरुष वर्ग में जेड डेमो और महिला वर्ग में एसपी लिद्या ने स्वर्ण पदक पर निशाना साधा। रिकर्व स्पद्र्धा के मिक्स टीम इवेंट में जेड डेमो और एसपी लिद्या की जोड़ी ने असम राइफल्स के लिए रजत पदक जीता।

loksabha election banner

इसके अलावा सीआरपीएफ के खाते में एक स्वर्ण, दो रजत और दो कास्य पदक रहे। महाराष्ट्र, नागालैंड मणिपुर की टीम ने एक-एक स्वर्ण पदक जीते। बीएसएफ के खाते में दो स्वर्ण पदक आए।

खेल की समाप्ति पर जेएसएसपीएस के सदस्य सचिव ले. कमाडर विक्रांत मलहन ने विजेता तीरंदाजों को मेडल पहनाया। मौके पर जैप 10 की समादेष्टा संध्या रानी मेहताए मौ नौशाद आलमए भानू प्रताप सिंह आदि उपस्थित थे। प्रतियोगिता का समापन शनिवार को होगा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डा. दिनेश उरांव होंगे। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में अंडर-17 के बाद अंडर-21 की टीम भी खिताबी दौर में पहुंची

रांची : पुणे में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में झारखंड की अंडर-21 महिला टीम फाइनल में पहुंच गई है। शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में झारखंड ने पंजाब को 3-0 से पराजित किया। झारखंड की अंडर-17 बालिका टीम पहले ही फाइनल में पहुंच गई है। मैच के दूसरे मिनट में ही अलका डुंगडुंग ने पेनाल्टी कॉर्नर से गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। की मैच के 32वें मिनट में प्रमिला सोरेंग ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदल बढ़त 2-0 कर दी। मैच का तीसरा गोल

44 वें मिनट में रोशनी डुंगडुंग ने दागा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.