अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी लेंगे रेस वाकिंग चैंपियनशिप में भाग
रांची में लगातार दूसरे वर्ष नेशनल ओपन व चौथी अंतरराष्ट्रीय रेस वाकिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है।
जागरण संवाददाता, रांची : रांची में लगातार दूसरे वर्ष नेशनल ओपन व चौथी अंतरराष्ट्रीय रेस वाकिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। अगले वर्ष 13 व 14 फरवरी को यह आयोजन मोरहाबादी में किया जाएगा। भारतीय पैदल चालको को टोक्यो ओलंपिक में क्वालीफाई करने के लिए यह अंतिम टूर्नामेट है। पिछले वर्ष महिला खिलाड़ी भावना जाट ने ओलंपिक के लिए क्वालीफाइ किया था। विश्व एथलेटिक्स ने राची को तीन वषरें तक मान्यता प्रदान की है। झारखंड एथलेटिक्स संघ के एसके पांडे ने बताया कि रेस-वॉक डीसी आवास से गाधी प्रतिमा तक आयोजित की जाएगी। इसमें 250 भारतीय खिलाड़ी और 30 विदेशी खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है। चैंपियनशिप में पुरुष 50 किलोमीटर व पुरुष-महिला 20 किलोमीटर ( ओलंपिक क्वालीफिकेशन) अंडर-20 बालक-बालिका : दस किलोमीटर एशियाई चैंपिनशिप क्वालीफिकेशन का आयोजन होगा। रांची के विश्वास थापा व श्रेया बनी विजेता
जागरण संवाददाता, रांची : राची जिला योग संघ के ततवावधान में शनिवार को गुरुनानक स्कूल परिसर में 19वीं झारखंड योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप सह चयन ट्रायल में रांची के विश्वास थापा व श्रेया अपने अपने वर्गो में पहले स्थान पर रहे। चैम्पियनशिप व चयन ट्रायल का उद्घाटन गुरुनानक स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सरदार गुरू चरण सिंह, सचिव सरदार राजेंद्र सिंह ने द्वीप प्रच्जवलित कर किया। मौके पर उपाध्यक्ष परमजीत सिंह भसीन, प्रो. हरविंदर वीर सिंह, नरेंद्र सिंह गाधी, नरेन्द्र सिंह बंधा, भूपेंद्र सिंह आनंद, प्राचार्य डा. मनोहर लाल, शालिनी विजय हरप्रीत सिंह, डा. पीके मित्रा, सुशात भट्ट, कौशिक दत्ता, एसएन भट्ट उपस्थित थे। कार्यक्त्रम का संचालन रजनी बक्शी व अमरेन्द्र कुमार विकल एवं धन्यवाद ज्ञापन पंकज प्रसाद ने किया। प्रतियोगिता में 18 जिला व 6 संस्थान के प्रतिभागियों ने भाग लिया। चैम्पियनशिप व चयन ट्रायल में शनिवार को अपने-अपने वर्गो में अनमोल राज (पूर्वी सिंहभूम), च्योतिमय स्यान (योग लवर्स) विश्वास थापा (राची), तनिशा (केआइवाइ), देविष्ठा मंडल (पूर्वी सिंहभूम), शिवानी कुमारी (कोडरमा), अदिति सोनकर (एनवाइसीसी), साहेब कुमार (अरवर्ण सर्विसेज), अंशुल प्रमाणिक (पूर्वी सिंहभूम), अदिति सोनकर (प. सिंहभूम), जानवी झा (पूर्वी सिंहभूम), श्रेया सिंह (राची), अभिलाषा साहु (प. सिंहभूम) व रिंकी कुमारी (साहेबगंज) ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किये।
-----------