सुपर थर्टी के आनंद कुमार को स्पीकर ने किया सम्मानित
रांची : विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उराव ने मंगलवार को सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार को उनके सर
रांची : विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उराव ने मंगलवार को सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार को उनके सराहनीय काम के लिए सम्मानित किया। उन्होंने बिहार के सुपर 30 की तर्ज पर झारखंड में भी ऐसे संस्थान शुरू करने पर सहयोग एंव प्रोत्साहन का भरोसा दिया। आनद कुमार ने झारखंड के बारे में अपनी योजनाओं से विधानसभा अध्यक्ष को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि यहां के बच्चों में असीम संभावनाएं हैं। आवश्यकता उसे तराशने की है। उन्होंने यह भी कहा कि वे न केवल आइआइटी बल्कि मेडिकल आदि क्षेत्रों में भी यहां के आर्थिक रूप से पिछड़े बच्चों को आगे बढ़ाना चाहते हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें झारखंड विधानसभा के विधायी शोध प्रकोष्ठ की ओर से समय-समय पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए भी आमंत्रित किया है।