Move to Jagran APP

झारखंड में आज हुईं कुछ अजब-गजब घटनाएं, सुनकर आप भी रह जाएंगे दंग

झारखंड के रामगढ़ पश्‍च‍िम स‍िंंहभूम कोडरमा और गुमला ज‍िले में सोमवार को कई चौंकाने वाली घटनाएं सामने आईं। इन घटनाओं को पढ़कर आप भी थोड़ी देर के ल‍िए हैरान हो सकते हैं। इनमें कुछ परंपराएं हैं तो कुछ हादसे।

By M EkhlaqueEdited By: Published: Mon, 14 Jun 2021 08:52 PM (IST)Updated: Mon, 14 Jun 2021 08:52 PM (IST)
गोद में बच्‍चा लेकर दहकते अंगारों पर नंगे पांव चल रहा ग्रामीण। जागरण

रांची (जागरण टीम)। झारखंड के व‍िभ‍िन्‍न ज‍िलों में सोमवार को कई चौंकाने वाली घटनाएं सामने आईं। इन घटनाओं को सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। लोग कहीं आग पर नंगे पाव चलते नजर आए, तो कहीं पीठ में लोहे की कील गोदकर झूलते, कहीं ससुराल आए युवक को चोर समझकर बंधक बना ल‍िया गया तो कहीं शानदार कार आग के गोले में तब्‍दील हो गई। इस तरह की और भी कुछ घटनाएं हुईं, जो सोचने पर मजबूर कर देंगी। आइए, आपको कुछ ऐसी ही घटनाओं से कराते हैं रूबरू-

loksabha election banner

ईष्‍ट देव को खुश करने वास्‍ते आग के शोलों पर चले नंगे पांव

रामगढ़ ज‍िले के नगर परिषद क्षेत्र में अपने ईष्‍ट देव को खुश करने के ल‍िए सोमवार को श‍िव भक्‍त नंगे पाव दहकती आग पर चलते रहे। इतना ही नहीं पीठ पर लोहे की कील गोदकर बनस झूला पर झूलते रहे। बनस झूला पर झूल रहे भोक्ताओं ने बड़ी संख्‍या में मौजूद भक्तों पर पुष्प वर्षा भी किया। अवसर था मंडा पूजा का। इस मौके पर 45 शिशुओं का मुंडन संस्कार भी हुआ। ऐसी मान्‍यता है क‍ि दहकती अंगारों पर नंगे पांव चलने से ईष्‍ट देव खुश होत हैं। गांव-समाज में सुख और समृद्ध‍ि का आगमन होता है।

झूम रहा था नशे में और पुल‍िया से ग‍िरा तो उड़ गए प्राण

पश्‍च‍िम स‍िंंहभूम ज‍िले के किरीबुरू से 13 किलोमीटर दूर करमपदा गांव के पास 45 वर्षीय विपिन होरो हड़‍िया पीकर नशे की हालत में झूम रहा था। उस पर मस्‍ती छाई हुई थी, लेक‍िन उसे क्‍या पता था क‍ि यह आख‍िरी मस्‍ती साब‍ित होगी। घर लौटने के क्रम में एक पुल‍िया से नीचे ग‍िर गया। बुरी तरह से जख्‍मी हो गया। काफी खून बह जाने से उसकी वहीं मौत हो गई। ग्रामीणों की नजर पड़ी तो उन्‍होंने पुल‍िस को सूचना दी। पुल‍िस पहुंची और शव को उठाकर चाईबासा सदर अस्‍पताल ले आई।

आया था ससुराल और चोर समझ ग्रामीणों ने बना ल‍िया बंधक

कहानी कोडरमा ज‍िले के सतगावां क्षेत्र की है। राजघटी में ससुराल आए युवक को ग्रामीणों ने चोर समझकर बंधक बना ल‍िया। उसे कई घंटे तक पेड़ से बांध कर रखा। ग्रामीणों के अनुसार, युवक का नाम मोहम्‍मद इम्तियाज है। वह बिहार के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के कटियारगाछी का रहने वाला है। उसके ससुर का नाम मोइन अंसारी है। युवक के पास से चाकू बरामद हुआ। वह बाइक से अपने दो अन्‍य दोस्‍तों के साथ आया था। दोनों दोस्‍त भाग गए और मोहम्‍मद इम्‍त‍ियाज ग्रामीणों के हत्‍थे चढ़ गया। अब वह पुल‍िस के पास है।

...और देखते ही देखते आग का गोला बन गई आर्टिका कार

यह घटना कोडरमा ज‍िले के जयनगर थाना क्षेत्र की है। मां रथाही मंदिर के समीप चार दीवारी के अंदर खड़ी अर्टिका कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग का गोला बन गई और कुछ देर बाद खाक हो गई। यह घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे हुई। कार पेठियाबागी निवासी भाजपा जिला मंत्री चंदन बर्णवाल के रिश्तेदार की थी। कार को चंदन बर्णवाल हमेशा मंदिर के समीप चार दीवारी में रखते थे। आग कैसे लगी, यह क‍िसी को समझ में नहीं आ रहा। मंद‍िर में पूजा कर रहे लोगों की इस पर सबसे पहले नजर पड़ी। मानसून के मौसम में इस तरह आग लगने से सभी दंग हैं।

इस गांव में कहते हैं गरीब- नहीं रहेगा नेट तो कैसे भरेगा पेट

गुमला ज‍िले के डुमरी प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को अनाज लेने के ल‍िए जनवितरण प्रणाली की दुकान में गरीबों की भीड़ लग गई। इसी बीच नेट काम नहीं करने के कारण ईपोश मशीन ने भी काम करना बंद कर द‍िया। कई घंटे तक ग्रामीण नेट की प्रतीक्षा करते रहे। थक गए। नेट ने भी अंतत: जवाब दे द‍िया। दूर दूर से आए गरीब बेचारे मायूस होकर लौट गए। इसी बीच एक ग्रामीण युवक बोल पड़ा- नहीं रहेगा नेट तो कैसे भरेगा पेट। उस युवक के कहने का आश्‍य यही था क‍ि राशन नहीं म‍िलेगा जबतक नेट से मशीन नहीं चलेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.