Move to Jagran APP

Solar Eclipse 2022: दिवाली के अगले दिन लगेगा सूर्यग्रहण; गोवर्धन पूजा पर क्या पड़ेगा असर जानें...

Solar Eclipse 2022 Date and Time दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा व अन्नकूट मनाने का रिवाज रहा है। लेकिन दिवाली के अगले दिन इस बार खंडग्रास सूर्यग्रहण लग रहा है। इस सूर्यग्रहण के कारण गोवर्धन पूजा पर क्या असर पड़ेगा जानें...

By Jagran NewsEdited By: Sanjay KumarPublished: Sat, 22 Oct 2022 12:36 PM (IST)Updated: Sat, 22 Oct 2022 12:37 PM (IST)
Solar Eclipse 2022 Date and Time: दिवाली के अगले दिन लगेगा सूर्यग्रहण।

हजारीबाग, ससं। Solar Eclipse 2022 Date and Time पंच महा पर्व दीपावली पर इस बार कई परंपराएं टूटने वाली है। परंपरा और तिथि के अनुसार दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा व अन्नकूट मनाने का रिवाज रहा है। लेकिन इस बार यह परंपरा टूटने वाली है। जन्मकुंडली, वास्तु, व कर्मकांड परामर्श के विशेषज्ञ आचार्य पं. चेतन पांडेय ने बताया कि इस बार दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा नहीं होगी। कारण कि दिवाली के अगले दिन इस बार खंडग्रास सूर्यग्रहण लग रहा है। 27 साल बाद दीपों का महापर्व दिवाली पर इस बार सूर्य ग्रहण लग रहा है।

loksabha election banner

25 अक्टूबर को लगेगा सूर्यग्रहण

आचार्य ने बताया कि कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी 24 अक्टूबर दिन सोमवार को शाम 5:03 के बाद अमावस्या तिथि के संयोग में दीपावली मनाया जाएगा। शाम को लक्ष्मी पूजा होगी। अगले दिन अमावस्या 25 अक्टूबर को खंडग्रास सूर्यग्रहण लगेगा। लिहाजा दीपावली के अगले दिन मंगलवार को गोवर्धन पूजा नहीं होगी। इस दिन प्रभु को अन्नकूट का भोग भी नहीं पाएगा। 25 अक्टूबर शाम 4 : 42 बजे से सूर्य ग्रहण लगेगा। यह ग्रहण शाम 5 : 22 बजे मोक्ष होगा। ग्रहण की अवधि लगभग 40 मिनट की होगी। पांच दिवसीय पंच महापर्व इस बार पांच दिनों के बजाय 6 दिनों का होगा।

धनतेरस का महापर्व शुरु आज शाम 4 : 32 में शुरू

22 अक्टूबर दिन शनिवार को शाम प्रदोष काल 4:32 के बाद धनतेरस का महापर्व शुरु होगा। धनतेरस को लेकर इसी दिन लोग खरीदारी भी करेंगे। दीपावली के मौके पर 27 साल बाद इस वर्ष सूर्य ग्रहण लग रहा है। यह ग्रहण पूरे भारतवर्ष में दिखेगा। इससे पूर्व 24 अक्टूबर 1995 को दीपावली के दिन सूर्य ग्रहण लगा था।

धनतेरस पर खरीदारी का सबसे उत्तम मुहूर्त

प्रदोष कालआचार्य चेतन ने बताया कि शनिवार को धनतेरस पर खरीदारी का सबसे उत्तम मुहूर्त प्रदोष काल में है। चुकी आज सूर्योदय से लेकर शाम 4:32 तक द्वादशी तिथि भोग करेगा। इसके बाद त्रयोदशी तिथि प्रवेश करेगा धनतेरस त्रयोदशी तिथि में मनाया जाने वाला पर्व है। लिहाजा खरीदारी का सबसे उत्तम मुहूर्त 4:33 के बाद प्रारंभ होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.