Move to Jagran APP

पांच प्रमंडलों से पांच मंत्रियों के नेतृत्व में आएगी भगवान बिरसा प्रतिमा के लिए मिट्टी

राजधानी के पुराने जेल परिसर में प्रस्तावित भगवान बिरसा मुंडा की 100 फीट की मूर्ति के निर्माण के लिए पांच प्रमंडलों से मिट्टी लाई जाएगी

By JagranEdited By: Published: Wed, 24 Oct 2018 01:54 AM (IST)Updated: Wed, 24 Oct 2018 01:54 AM (IST)
पांच प्रमंडलों से पांच मंत्रियों के नेतृत्व में आएगी भगवान बिरसा प्रतिमा के लिए मिट्टी
पांच प्रमंडलों से पांच मंत्रियों के नेतृत्व में आएगी भगवान बिरसा प्रतिमा के लिए मिट्टी

रांची : राजधानी के पुराने जेल परिसर में प्रस्तावित भगवान बिरसा मुंडा की 100 फीट की मूर्ति के निर्माण के लिए भाजपा कार्यकर्ता सभी पंचायतों और शहीदों के गांव से मिट्टी लेकर रांची पहुंचेंगे। पार्टी की अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नेतृत्व में यह आयोजन होगा और पांच मंत्रियों के नेतृत्व में पांच प्रमंडलों से कार्यकर्ता मिट्टी लेकर पहुंचेंगे। कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। इसकी विस्तृत जानकारी देने के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा मंगलवार को मीडिया से मुखातिब हुए।

loksabha election banner

9 जनवरी से शुरू होगा अभियान, 23 को समापन

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि जेल परिसर में प्रस्तावित प्रतिमा के लिए मिट्टी लाने का अभियान 9 जनवरी से शुरू होगा और इसका समापन नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती के दिन 23 जनवरी को होगा। बताया कि 9 से 11 जनवरी तकराज्य के सभी 4402 पंचायतों से मिट्टी प्रखंड मुख्यालय तक पहुंचाई जाएगी। इसके बाद 17 जनवरी तक प्रखंड से जिला मुख्यालय तक मिट्टी पहुंचाने का कार्यक्रम तय हुआ है। जबकि जिला मुख्यालय से राज्य मुख्यालय तक मिट्टी पहुंचाने केलिए 23 जनवरी आखिरी तिथि निर्धारित की गई है। भाजपा कार्यकर्ता अलग-अलग कलश में मिट्टी लेकर पहुंचेंगे।

मंत्रियों के अलावा विधायक-सांसद भी जुटेंगे मिट्टी लाने के अभियान में

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पांचों प्रमंडलों से मिट्टी लाने का काम राज्य सरकार के पांच मंत्रियों के नेतृत्व में होगा। पलामू प्रमंडल स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी के जिम्मे होगा तो दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल नीलकंठ सिंह मुंडा के जिम्मे। उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल अमर बाउरी, कोल्हान प्रमंडल नीरा यादव और संताल परगना प्रमंडल लुइस मरांडी के जिम्मे होगा। गिलुवा ने बताया कि सभी प्रमंडलों के विधायक, सांसद, एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष और प्रमुख पदाधिकारी इस अभियान का हिस्सा होंगे। तमाम इलाकों में सरना स्थल, जाहेर थान और अन्य पवित्र स्थलों से मिट्टी जमाकर राजधानी लायी जाएगी। इस दौरान तमाम धार्मिक प्रमुखों को विश्वास में लिया जाएगा। गिलुवा ने कहा कि जेल परिसर में अन्य शहीदों की प्रतिमाएं भी लगाई जाएंगी।

झामुमो ने आदिवासियों को छला : पाहन

भाजपा एसटी मोर्चा के अध्यक्ष रामकुमार पाहन ने कहा कि अब तक राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस ने आदिवासी शहीदों के नाम पर केवल राजनीति की है। यह पहला मौका है जब झारखंड में बिरसा मुंडा की प्रतिमा लगाने का निर्णय लिया गया। पिछले 70 साल में किसी मुख्यमंत्री ने सुध नहीं ली। यह याद दिलाने पर कि इसके पूर्व अर्जुन मुंडा आदिवासी होते हुए मुख्यमंत्री थे और उन्होंने भी इस संदर्भ में कुछ नहीं किया तो पाहन विकास की बातें करने लगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.