Move to Jagran APP

जिले में आर्गेनिक खेती को बढ़वा देना चाहती है सारिका

अंजनी कुमार उपाध्याय गढ़वा जिले में कई महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 06:42 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 06:42 PM (IST)
जिले में आर्गेनिक खेती को बढ़वा देना चाहती है सारिका
जिले में आर्गेनिक खेती को बढ़वा देना चाहती है सारिका

अंजनी कुमार उपाध्याय, गढ़वा :

loksabha election banner

जिले में कई महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। इन दिनों महिलाओं का दहलीज से बाहर निकल कर कार्य करने को लोग सहजता से स्वीकार करते हैं। लेकिन तीन दशक पहले महिलाओं के लिए यह स्थिति उतनी सहज नहीं थी। ऐसे ही समय में गढ़वा की सारिका सिंह ने समाजसेवा के क्षेत्र में कदम रखा था। उन दिनों को याद करते हुए सारिका सिंह बताती हैं कि नब्बे के दशक में बच्चों को स्कूल भेजने को लेकर जागरूक करने से समाजसेवा की शुरुआत की। तब लोग एक लड़की द्वारा किसी विषय पर समझाए जाने को लेकर उतने सहज नहीं थे। इस कार्य में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन सारिका सिंह का समाज की सेवा करने का जुनून थमा नहीं, निरंतर आगे ही बढ़ता गया। वर्ष 1994 से सेव इंटरनेशनल नामक स्वयंसेवी संस्था से जुड़कर पर्यावरण संरक्षण, साक्षरता अभियान व ग्रामीण विकास विभाग के जलछाजन कार्यक्रम में भूमिका निभायी। गढ़वा शहर के पिपराकला में कृषि महाविद्यालय की भूमि पर कई वर्षों तक अस्थायी पौधशाला के माध्यम से लोगों को पौधारोपण के लिए प्रेरित किया। वहां पर आज भी हरे भरे पेड़ पौधे लगे हैं। लोग उस स्थान को आज भी सारिका सिंह की पौधशाला के नाम से ही जानते हैं। इसके पश्चात विकास भारती नामक संस्था से जुड़कर सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर चुकी हैं। सारिका के सामाजिक क्षेत्र में बनी पहचान को देखते हुए उन्हे वर्ष 2007-12 तक स्थायी लोक अदालत का सदस्य तथा वर्ष 2013-18 तक उपभोक्ता फोरम की सदस्य बनकर कार्य की। इन दिनों सारिका सिंह जिले में आर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने को लेकर जुटी हैं। सारिका बताती हैं कि मेराल स्थित बनुआ गांव में 22 एकड़ जमीन में आर्गेनिक खेती की शरुआत कर किसानों को इसके लिए प्रेरित करेंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.