Move to Jagran APP

रांची से दिल्ली जानेवाली राजधानी ट्रेन से 6 किलो अफीम बरामद, दो आरोपित हिरासत में

राची राची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस से छह किलो अफीम के साथ दो आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ चल रही है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Jun 2020 01:54 AM (IST)Updated: Fri, 12 Jun 2020 01:54 AM (IST)
रांची से दिल्ली जानेवाली राजधानी ट्रेन से 6 किलो अफीम बरामद, दो आरोपित हिरासत में
रांची से दिल्ली जानेवाली राजधानी ट्रेन से 6 किलो अफीम बरामद, दो आरोपित हिरासत में

जागरण संवाददाता, राची : राची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस से छह किलो अफीम के साथ दो आरोपी को हिरासत में लिया गया है। दोनों आरोपितों को ट्रेन खुलने से कुछ मिनट पहले बी-5 और बी-9 बोगी से हिरासत में लिया गया। मामले का खुलासा रेल जीआरपी थाना और लोकल पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर की है। हिरासत में लिए गए आरोपितों से पूछताछ चल रही है। दोनों आरोपी बंगाल के हल्दिया के रहनेवाले हैं जो दिल्ली से मुंबई जाने की तैयारी में थे।

loksabha election banner

दरअसल, प्लेटफार्म एक पर दिल्ली जाने के लिए राजधानी ट्रेन खड़ी थी। तब तक गोपनीय सूचना के आधार पर लोकल पुलिस और जीआरपी थाना की टीम बोगी प्रवेश की और दोनों आरोपियों को पकड़कर उनके सामान की तलाशी करने लगे। जहा उन्हें उनके बैग से अफीम के पैकेट मिले ।

लगेज की जांच नहीं हो रही, यात्री क्या ले जा रहे पता नहीं चल रहा

राची नई दिल्ली राजधानी ट्रेन में नशे का सामान ले जाया जा रहा है। अगर समय पर टीम नहीं पहुंचती तो इसका खुलासा भी नहीं हो पाता। पिछले दो महीने से यात्रियों के लगेज की जाच नहीं हो रही है। यात्री सामान में क्या छुपा कर ले जा रहे हैं इसकी जानकारी तभी मिल सकेगी जब लगेज की जाच हो सकेगी। राची पोस्ट आरपीएफ की सुरक्षा जाच पर अब सवाल उठ गया है। किस स्टेशन पर राजधानी ट्रेन के जाने के दौरान यात्रियों के लगेज बैग की जाच क्यों नहीं की जा रही है। यही नहीं मेन गेट पर लगा मेटल डिटेक्टर भी कई दिनों से खराब पड़ा है। जब मुख्यालय से कोई बड़े पदाधिकारी निरीक्षण करने आते हैं तो डिटेक्टर मशीन को ही हटा दिया जाता है। लेकिन मशीन को दुरुस्त करने की दिशा में कोई भी कदम नहीं उठाया जाता है।

राजधानी ट्रेन से 6 किलो अफीम के साथ 2 यात्री को हिरासत में लिया गया है। मामला नारकोटिक्स का है। दोनों आरोपितों से पूछताछ चल रही है। पूछताछ के बाद ही एफआइआर होगी। इसके बाद ही कुछ जानकारी दी जाएगी।

आनंद प्रकाश, रेल एसपी, जमशेदपुर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.