सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा की कुंडली ED के पास, आय से अधिक संपत्ति की जांच हुई तो बढ़ेंगी मुश्किलें
Congress MLA Bhushan Bara: विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ ईडी में आय से अधिक संपत्ति और लोकधन के दुरुपयोग की ...और पढ़ें

कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा। (फाइल फोटो)
HighLights
कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ ईडी में शिकायत।
आय से अधिक संपत्ति और लोकधन के दुरुपयोग का आरोप।
शपथपत्र में संपत्ति छिपाने और अंगरक्षकों के दुरुपयोग का भी उल्लेख।
राज्य ब्यूरो, रांची। सिमडेगा से कांग्रेस के विधायक भूषण बाड़ा के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति समेत लोकधन का दुरुपयोग और सरकारी सेवकों के गलत प्रयोग की शिकायत की गई है। शिकायत के आधार पर ईडी ने अगर जांच शुरू की तो बाड़ा की मुश्किलें बढ़ सकती है।
शिकायत पत्र में उल्लेख है कि उन्होंने 2024 में चुनाव के दौरान शपथपत्र में प्रति वर्ष औसत 9.59 लाख रुपये की आय का दावा किया है, लेकिन इससे अधिक संपत्ति उनके पास है। विधायक के पास महंगी गाड़ियां और पेट्रोल पंप है। इसका उल्लेख उन्होंने नहीं किया है।
विधायक की पत्नी पर भी कई आरोप लगाए गए हैं। पत्र में उल्लेख है कि उनके परिजन सरकारी अंगरक्षकों का धड़ल्ले से उपयोग करते हैं। इस सिलसिले में विधायक का पक्ष लेने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।