Tablighi Jamaat: सिमडेगा के कोरोना मरीज का तब्लीगी कनेक्शन, 100 से अधिक लोगों के संपर्क में आया
Coronavirus News Update. सिमडेगा समेत लोहरदगा एवं गुमला का जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया है। सिमडेगा के उपायुक्त मृत्युंजय कुमार ने उसके तब्लीगी जमात से जुड़े होने की पुष्टि की है।
सिमडेगा, जेएनएन। झारखंड सिमडेगा जिले का कोरोना संक्रमित तब्लीगी जमात से जुड़ा है। वह सैकड़ों लोगों से मिल चुका है। इससे संक्रमण का दायर बड़ा हो सकता है। लोहरदगा एवं कई अन्य क्षेत्रों में उसका संपर्क रहा है। सिमडेगा समेत लोहरदगा एवं गुमला का जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया है। सिमडेगा के उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरनवाल ने उसके तब्लीगी जमात से जुड़े होने की पुष्टि की है। उसे बीरू के शांति भवन मेडिकल अस्पताल भेजा गया है। वह लोहरदगा में धार्मिक कार्यक्रम में गया हुआ था। उसके परिवार के सदस्यों को भी क्वारंटाइन में लिया गया है। सिमडेगा में जिस व्यक्ति के कोरोनो संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, उस व्यक्ति का लोहरदगा से संबंध होने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि वह लोहरदगा के कई क्षेत्रों में दो दर्जन से अधिक लोगों से संपर्क में था। जिला प्रशासन के अलावा पुलिस प्रशासन भी पूरे मामले की जांच में जुट गया है।
सिमडेगा के कोरोना मरीज के परिवार को तो क्वारंटाइन कर दिया गया है लेकिन प्रशासन के लिए वह बड़ी मुसीबत बन गया है। उसका मोबाइल लोकेशन बता रहा कि लॉकडाउन में भी वह दूसरे जिले में घूम रहा था। रांची के ग्रामीण इलाकों में भी संक्रमित गया था। उसका ट्रेवल हिस्ट्री चान्हो का बलसोकरा भी है। सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन हरकत में आया है।
सीओ प्रवीण कुमार सिंह के अनुसार अभी तक ग्रामीणों की ओर से जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार जमात के लोग (जिसमें उक्त युवक भी शामिल था) 21 मार्च को गांव में आए थे। उसके बाद 22 मार्च को जनता कर्फ्यू लगाया गया था और उसी दिन शाम को 23 मार्च से लॉकडाउन लगाने की घोषणा हो गई थी। लॉकडाउन के कारण वे लोग मस्जिद से कहीं बाहर नहीं जा पाए थे। इसके चलते उनसे गांव के पांच लोगों के संपर्क में आने की बात सामने आ रही है।
सिमडेगा में मिला कोरोना संक्रमित, लोहरदगा प्रशासन अलर्ट
कोरोना संक्रमण को लेकर मंगलवार की देर शाम रिपोर्ट आने के बाद सिमडेगा के साथ-साथ लोहरदगा में भी हलचल तेज हो गई है। सिमडेगा में जिस व्यक्ति के कोरोनो संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, उस व्यक्ति का लोहरदगा से संबंध होने की बात सामने आ रही है। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है। कहा जा रहा है कि संक्रमित व्यक्ति लोहरदगा के कई क्षेत्रों में दो दर्जन से अधिक लोगों से संपर्क में था। वह एक धर्म विशेष के लिए कार्यक्रमों में शामिल होता रहा है।
कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति के लोहरदगा के कई क्षेत्रों में हाल के समय में कई लोगों से मिलने की सूचना लोहरदगा जिला प्रशासन को भी हुई है। इसके बाद लोहरदगा जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गई है और संबंधित व्यक्ति की जांच और उसके ट्रैवल हिस्ट्री का पता लगाने की दिशा में प्रयास तेज कर दिए गए हैं। जिला प्रशासन के अलावा पुलिस प्रशासन भी पूरे मामले की जांच में जुट गई है। संक्रमित व्यक्ति के लोहरदगा संबंध होने की बात सामने आने के बाद जिले में हलचल तेज हो चुकी है।
लोगों में एक प्रकार से खौफ का माहौल भी देखा जा रहा है। हालांकि अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं होने से लोग कुछ पल के लिए निश्चिंत हैं। पूरी जांच रिपोर्ट और ट्रैवल हिस्ट्री आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। इस मामले में उपायुक्त आकांक्षा रंजन का कहना है कि सूचना का सत्यापन किया जा रहा है। संपर्क सूत्रों का पता लगाते ही स्थिति स्पष्ट की जाएगी। फिलहाल इस मामले में कुछ भी कहना जल्दबाजी है। जिला प्रशासन पूरे मामले के सत्यापन में लगी हुई है।